ramcharitmanas

COVID-19 in World : Corona से दुनियाभर में 16.34 लाख लोगों की मौत, 7.34 करोड़ से ज्यादा हुए संक्रमित

Updated: बुधवार, 16 दिसंबर 2020 (13:43 IST)
वॉशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) से दुनियाभर में अब तक 16.34 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7.34 करोड़ से अधिक लोग इस जानलेवा विषाणु की चपेट में आ चुके हैं।अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, विश्व के 192 देशों में कोरोनावायरस से अब तक 7.34 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 16 लाख 34 हजार 339 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.67 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि तीन लाख, तीन हजार 529 लोगों की मौत हुई है।संक्रमण के मामलों के हिसाब से दूसरे सबसे बड़े देश भारत में संक्रमितों की संख्या 99.32 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं 94.56 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर 3.32 लाख रह गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1,44,096 हो गई है।

ब्राजील में कोरोनावायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 69.70 लाख से ज्यादा हो गई है और 1.82 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या करीब 26.83 लाख से ज्यादा हो गई है, 47,410 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में 24.47 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 59,182 मरीजों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोविड-19 से अब तक 18.98 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,881 लोगों की मौत हुई है।ब्रिटेन में 18.93 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 65,006 लोगों की मौत हुई है। इटली में अब तक 18.70 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 65,857 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 17.62 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 48,401 लोगों की मौत हुई है।

अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 15.10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 41,204 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 14.44 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 39,356 लोगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में करीब 13.78 लाख लोग आ चुके हैं तथा 23,100 लोगों की मौत हुई है।

मैक्सिको में कोरोना से अब तक 12.67 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1.15 लाख से ज्यादा लोगों की लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 11.47 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 23,309 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 11.23 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 52,570 लोगों की मौत हो गई है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.86 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 36,954 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूक्रेन में 9.34 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हए, जबकि 16,038 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में 8.73 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 23,661 लोग काल के गाल में समा गए हैं। नीदरलैंड में कोरोना से करीब 6.39 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 10,254 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 6.29 लाख हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 19,111 तक पहुंच गया है।

बेल्जियम में कोरोना से 6.11 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 18,178 लोगों की मौत हो चुकी है। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 5.86 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9,747 लोगों की मौत हुई है।इराक में संक्रमितों की संख्या 5.77 लाख और मृतकों का आंकड़ा 12,614 तक पहुंच गया है। वहीं चिल्ली में कोविड-19 से अब तक 5.75 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 15,949 लोगों ने जान गंवाई है।

रोमानिया में कोरोनावायरस से 5.65 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 13,698 लोगों की मौत हुई है। बांग्‍लादेश में संक्रमितों की संख्या 4.96 लाख से ज्यादा हो गई है और 7129 लोगों की मौत हो चुकी है। कनाडा में कोरोना से अब तक 4.79 लाख से ज्यादा लोग संक्रमति हुए हैं, जबकि 13,685 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक करीब 4.50 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8852 लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 4.46 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9010 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से अब तक 4.03 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 6711 लोगों की जान जा चुकी है। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से अब तक करीब 3.89 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 6266 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसराइल में इस महामारी से 3.60 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 3014 लोगों की जान जा चुकी है।सऊदी अरब में भी कोरोना से 3.60 लाख लोग प्रभावित हैं जबकि 6069 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
कोरोनावायरस से इक्वाडोर में 13,896, बोलीविया में 9026, मिस्र में 6966, चीन में 4757 और ग्वाटेमाला में 4476 लोगों की मौत हो चुकी है।(वार्ता)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

PM Modi Gujarat Visit: 'स्वच्छता से स्वागत' करेगा गुजरात, 8 सितंबर को PM मोदी के दौरे से पहले भूपेंद्र पटेल ने चलाया खास अभियान

धामी सरकार की नई पहल, लॉन्च हुआ 'मनोरमा कृषि रक्षक' ऐप, किसानों का इस तरह बनेगा सहायक

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

अगला लेख