ganesh chaturthi

COVID-19 in World : दुनियाभर में Corona से 6.7 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित

Updated: सोमवार, 7 दिसंबर 2020 (12:03 IST)
वॉशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) से दुनियाभर में प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 6.7 करोड़ के पार पहुंच गई है। कोरोना से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका पहले, भारत दूसरे तथा ब्राजील तीसरे नंबर पर है। वहीं रूस इस मामले में चौथे स्थान पर है

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से विश्वभर में अब तक 6,70,04,543 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 15,35,038 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं दुनियाभर में 4,30,32,444 लोग स्वस्थ हुए हैं।

कोरोना से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका पहले, भारत दूसरे तथा ब्राजील तीसरे नंबर पर है। वहीं रूस इस मामले में चौथे स्थान पर है।

इटली में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 60 हजार के पार : इटली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस (कोविड-19) से 564 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 60,000 के पार पहुंच गया है।

यह जानकारी इटली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। मंत्रालय के अनुसार, यहां इस महामारी से अब तक 60,078 लोगों की जान गई है। वहीं इस दौरान यहां कोरोना संक्रमण के 18,887 मामले दर्ज किए गए। इटली में कोरोना से अब तक 17,28,878 लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से लगभग 9,13,500 लोगों ने इस जानलेवा विषाणु को मात दी है।(वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख