biodatamaker
✕

Covid-19 इफेक्ट : IT कंपनियों के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' 31 दिसंबर तक बढ़ा

Updated: बुधवार, 22 जुलाई 2020 (07:31 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने आईटी और बीपीओ कंपनियों के लिए घर से काम करने के लिए जारी निर्देशों को 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। घर से काम करने की समयावधि 31 जुलाई को समाप्त हो रही थी।
 
दूरसंचार विभाग ने देर रात ट्वीट में कहा, 'दूरसंचार विभाग ने कोविड-19 के कारण व्याप्त चिंता को देखते हुए घर से काम करने की सुविधा के लिए सेवा प्रदाताओं की खातिर नियम और शर्तों में छूट को 31 दिसंबर 2020 तक के लिए और बढ़ा दिया है।'
 
वर्तमान में, आईटी कंपनियों के लगभग 85 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं और केवल अति महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले कर्मचारी ही कार्यालय जा रहे हैं।
 
भारत में कोरोना वायरस के मामले मंगलवार तक 11.55 लाख को पार कर चुके हैं, जबकि 28,084 लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख