Daily Horoscope
✕

कानपुर में कोविड-19 आईसीयू में भर्ती 60 वर्षीय महिला की मौत

Updated: गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (14:37 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में हैलट अस्पताल के कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 आईसीयू में भर्ती 60 वर्षीय महिला की गुरुवार की सुबह मौत हो गई। महिला को संदिग्ध मानते हुए बुधवार की सुबह ही उसे कोविड-19 आईसीयू में भर्ती किया गया था और सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।जिसके बाद हैलट अस्पताल में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को 60 वर्षीय महिला को हैलट के मेडिसिन आईसीयू में भर्ती किया गया था लेकिन कोरोना के लक्षण और सांस लेने में हो रही तकलीफ के बाद उन्हें हैलट के मेटर्निटी विंग में बने कोविड-19 वार्ड के आईसीयू में भर्ती किया गया जहां उनका इलाज चल रहा था आज सुबह इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जिसके बाद हैलट अस्पताल में हड़कंप मच गया।

जानकारी मिलते ही मौके पर पूरा अस्पताल प्रशासन पहुंच गया और और महिला के शव को अच्छी तरह से सैनिटाइज करवाया और पैक कराया। इसके बाद परिजनों को सौंपते हुए हिदायत दी कि किसी भी सूरत में शव खोला न जाए। परिजनों के अनुसार 60 वर्षीय महिला कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली से लौटकर आई थी।

हैलट के प्रमुख अधीक्षक प्रो. आरके मौर्य ने कहा कि आज सुबह एक महिला की मौत हुई है, महिला के बीमारी के लक्षण कोरोना से मिल रहे थे, इसलिए उनका इलाज उसी दिशा में किया जा रहा था और जांच भी भेजी गई थी। हालांकि मौत किन कारणों से हुई जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

अगला लेख