dharma sangrah
✕

राजकोट में ऑस्ट्रेलिया से आई युवती कोरोना संक्रमित

Updated: गुरुवार, 22 दिसंबर 2022 (12:52 IST)
दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर भारत सरकार अलर्ट पर है। इस बीच गुजरात में भी ओमिक्रोन का नया वेरिएंट सामने आने से सरकार और सिस्टम अलर्ट हो गया है। बुधवार रात राजकोट में ऑस्ट्रेलिया से आई एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके सेंपल को जिनोम सिक्वेंसिंग की जा रही है।
 
स्वास्थ्य विभाग की एक टीम राजकोट शहर के वार्ड नंबर 7 में पहुंची। महिला को आइसोलेट कर उसका इलाज किया जा रहा है। महिला के परिजनों का भी कोरोना टेेेेस्ट किया गया है। 
 
अहमदाबाद में 2 और वडोदरा में बीएफ7 का एक मामला : गुजरात में ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट के 3 मामले सामने आए। इनमें से 2 अहमदाबाद और 1 वडोदरा में है। सरकार ने स्थिति की समीक्षा के लिए तत्काल बैठक की।
 
अहमदाबाद शहर के सोला इलाके में एक हफ्ते पहले एक शख्स को कोरोना हुआ था और उसके जीनोम सीक्वेंस के लिए गांधीनगर की एक प्रयोगशाला में भेजा गया था। जीनोम अनुक्रम में ओमिक्रॉन के एक सब वेरिएंट का पता चला था। एक हफ्ते पहले अहमदाबाद में मामला दर्ज किया गया था। जबकि वडोदरा में एक नया मामला दर्ज किया गया।
 
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक इस मामले में कोई घोषणा नहीं की है। सरकार ने राज्य के सभी जिलों में कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
 
हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि गुजरात में ओमिक्रॉन के BF 7 वैरिएंट का एक भी सक्रिय मामला नहीं है। BF 7 वैरिएंट से संक्रमित बुजुर्ग मरीजों को जुलाई-सितंबर और नवंबर के महीनों के दौरान होम आइसोलेशन में रखा गया था।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

2 एसपीओ की हत्या के बाद आतंकियों पर 30 लाख का इनाम, श्रीनगर में भी वांछितों के पोस्टर

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, उत्तर से दक्षिण भारत तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

लाहौर को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बनी दिल्ली! 1000 मीटर तक छाई जहरीली स्मॉग की परत; इन 18 शहरों में 'रेड अलर्ट'

अगला लेख