Hanuman Chalisa

Omicron Corona Variant के खात्मे के लिए भारत में भी दी जाएगी Booster Dose?

Updated: मंगलवार, 30 नवंबर 2021 (20:40 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को कहा कि कोविड टीकाकरण संबंधी राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) और राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह बूस्टर खुराक की जरूरत और औचित्य के संबंध में वैज्ञानिक प्रमाणों पर विचार कर रहे हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को बताया कि कुछ देश कोविड-19 टीके की बूस्टर खुराक दे रहे हैं। बूस्टर खुराक के संबंध में भारत सरकार के रुख के बारे में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण संबंधी राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह और राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह बूस्टर खुराक की जरूरत और औचित्य को लेकर वैज्ञानिक साक्ष्यों पर विचार कर रहे हैं।
 
उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि टीका ले चुके लोगों के अस्पताल में भर्ती होने और बीमारी से मृत्यु की दर में काफी कमी आई है, लेकिन ऐसे कुछ लोगों में अब भी हल्के संक्रमण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए मास्क का सख्त उपयोग, सामाजिक दूरी बनाए रखने और हाथ धोने सहित हर समय कोविड संबंधी उपयुक्त व्यवहार का पालन महत्वपूर्ण है।

ALSO READ: ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा, भारत में कोरोना वैक्सीन के तीसरे डोज की तैयारी!
 
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसएमआर) ने एक टीकाकरण ट्रैकर विकसित किया है, जो आंशिक रूप से और पूरी तरह से टीकाकरण वाले व्यक्तियों में मौतों की संख्या की तुलना में टीका नहीं लेने वाले व्यक्तियों की कोविड से मौतों की संख्या पर अलग-अलग जानकारी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसरण में कोविड से जान गंवाने वालों के परिजनों को अनुग्रह सहायता प्रदान करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

उग्रवादियों ने की नागा गांव पर कब्जे की कोशिश: CRPF की 6 घंटे तक जवाबी कार्रवाई में NRFM के दो उग्रवादी भाई गिरफ्तार

रूस से तेल खरीदने पर 100% अमेरिकी टैरिफ का भारत और चीन पर क्यों पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

एक चाय की दुकान से देश के शिखर तक: कैसी रही है पीएम नरेंद्र मोदी की संघर्षों भरी जिंदगी?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

मणिपुर में नहीं थम रहा जातीय तांडव: 2 दिनों में 6 हत्याएं, कोल्ड स्टोरेज में रखे गए कुकी पीड़ितों के शव! नागा गांव पर भी हमला

अगला लेख