dharma sangrah
✕

250 रुपए में खुद कर सकेंगे कोरोना की जांच, 15 मिनट में आ जाएगी रिपोर्ट

Updated: गुरुवार, 20 मई 2021 (22:32 IST)
नई दिल्ली। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने होम टेस्ट किट को मंजूरी दे दी है। इससे अब अब कोरोना की जांच के लिए आपको न तो अस्पताल में जाने की जरूरत होगी और न ही सैंपल लेने के लिए किसी को घर बुलाने की जरूरत है। आप खुद ही आसानी से कोरोना की जांच कर सकेंगे।

ALSO READ: बड़ा एलान: मध्यप्रदेश में कोरोना से मृत व्यक्ति के परिवार को सरकार देगी एक लाख रुपए की अनुग्रह राशि : शिवराज
 
घर में कोविड जांच के लिए पहले टेस्टिंग किट कोविसेल्फ (CoviSelf) अगले सप्ताह के अंत तक बाजार में उपलब्ध होगी। इस किट की कीमत 250 रुपए होगी जिसमें टैक्स शामिल है।

किट के साथ एक मैन्युल होगा जिसमें यह जानकारी होगी कि बिना किसी स्वास्थ्यकर्मी की मदद लिए आप कैसे खुद ही कोरोना की जांच कर सकते हैं। चूंकि यह रेपिड एंटीजन टेस्ट है, इसमें केवल नेजल स्वैब की जरूरत होगी।
 
टेस्ट में केवल 2 मिनट का समय लगेगा और 15 मिनट के भीतर आपको परिणाम पता चल जाएगा। पॉजिटिव रिपोर्ट उससे भी काफी पहले आ जाएगी। यदि रिपोर्ट 20 मिनट के बाद आती है तो यह अवैध माना जाएगा।

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख