Daily Horoscope
✕

पूरी दुनिया Corona virus के खौफ की गिरफ्त में, अमेरिका में मौत का आंकड़ा 1 लाख के करीब

Updated: बुधवार, 27 मई 2020 (15:21 IST)
सियोल। कोरोना वायरस लगभग पूरी दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले चुका है। दक्षिण कोरिया में कई हफ्तों की राहत के बाद बुधवार को संक्रमण के सर्वाधिक मामले सामने आए, वहीं भारत में लगातार कई दिनों से रिकॉर्ड संख्या में मामले सामने आने का सिलसिला जारी रहा, जहां 1 दिन में 6,000 से अधिक नए मामलों का पता चला।
ALSO READ: अमेरिका दवा कंपनी Corona virus संक्रमण की दवा का मनुष्यों में परीक्षण शुरू करेगी
कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बंद किए व्यवसायों को शुरू कर अर्थव्यवस्थाओं को फिर से खोलने का वॉल स्ट्रीट पर जहां सकारात्मक असर नजर आया, वहीं दूसरी ओर अमेरिका में संक्रमण के कारण मृतक संख्या 1 लाख के आंकड़े को छू रही है।
 
अमेरिकी महाद्वीप के ज्यादातर हिस्से में कोरोना वायरस का अब भी बहुत प्रकोप है जबकि कई एशियाई और यूरोपीय देश सदी की सबसे भयावह वैश्विक महामारी पर काबू पाने की दिशा में धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं।
 
साइप्रस ने बुधवार को घोषणा की कि वह 9 जून से पर्यटकों का स्वागत करने को तैयार है और उसके यहां आने वाले कोरोना वायरस से संक्रमित हर व्यक्ति और उसके परिजनों के रहने, खाने-पीने और दवा संबंधी हर खर्च वह उठाएगा। यह जानकारी उसने सभी सरकारों, एयरलाइनों तथा टूर संचालकों को भेज दी है। हालांकि इसके लिए स्वास्थ्य और साफ-सफाई संबंधी सख्त नियमों पालन करना और यात्रा पर रवाना होने से 3 दिन पहले कोविड-19 की अनिवार्य जांच करवाना शामिल है। साइप्रस में संक्रमण के करीब 940 मामले हैं और 20 से भी कम लोगों की मौत हुई है।
ALSO READ: दावा: ब्रिटेन में सितंबर और अमेरिका में नवंबर में खत्म होगा वायरस
न्यूजीलैंड ने कहा कि देश के अस्पतालों में कोरोना वायरस का कोई मरीज भर्ती नहीं है। हालांकि यहां अब भी विदेशों से आने वालों पर पाबंदी है। यहां 1,504 पुष्ट और संभावित मामले हैं, 21 लोगों की मौत हुई है तथा इतनी ही संख्या में संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है।
 
दक्षिण कोरिया में करीब 50 दिन के बाद 40 नए मामले सामने आए। यह चिंता का विषय है, क्योंकि देश में स्कूल शुरू हो चुके हैं। इन नए मामलों में से 4 घनी आबादी वाले सियोल क्षेत्र से हैं। दक्षिण कोरिया में 269 लोगों की मौत हुई है तथा संक्रमण के कुल 11,265 मामले सामने आए हैं।
 
भारत में बुधवार को फिर रिकॉर्ड 6,387 नए मामले सामने आए। यहां 2 महीने से जारी लॉकडाउन रविवार को खत्म होने जा रहा है और सरकार अगले चरण के लिए नए दिशा-निर्देश तैयार कर रही है।
 
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के मैक्सिको से लेकर दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के चिली तक कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं और अस्पताल संक्रमण के मरीजों से भरे हैं। मैक्सिको में कोरोना वायरस से मंगलवार को 501 लोगों की मौत हुई और संक्रमण के 3,455 नए मामले आए। यहां हर रोज करीब 620 लोगों की मौत हो रही है। ब्राजील में प्रतिदिन मौत का आंकड़ा 800 है। चिली में अधिकारियों ने कहा कि गहन चिकित्सा इकाईयों में जगह नहीं के बराबर है जबकि रोज करीब 4,000 नए मामले सामने आ रहे हैं।
ALSO READ: अमेरिका का चीन पर आरोप, कोरोना के खतरे के बाद भी लोगों को दी देश से बाहर जाने की इजाजत
जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना वायरस से करीब 56 लाख लोग पीड़ित हैं और 3,50,000 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोप में संक्रमण से 1,70,000 लोगों की मौत हो चुकी है और अमेरिका में 4 महीने से भी कम वक्त में 98,900 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं।
 
विशेषज्ञों का कहना है कि मौत का आंकड़ा इससे कहीं अधिक हो सकता है, क्योंकि वायरस के कारण मरने वाले बड़ी संख्या में पीड़ितों की कोरोना वायरस जांच ही नहीं हुई। नेवादा के गवर्नर ने भी पर्यटकों को लुभाने के लिए मंगलवार घोषणा की कि 4 जून से कैसिनो खोले जा सकेंगे। इन्हें 10 हफ्ते पहले बंद किया गया था। न्यूयॉर्क के गवर्नर ने भी संकेत दिए हैं कि अब समय अर्थव्यवस्था पर ध्यान देने का है। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख