Hanuman Chalisa
✕

WHO ने दी Delta से भी अधिक खतरनाक Corona वेरिएंट की चेतावनी

Updated: बुधवार, 21 जुलाई 2021 (19:28 IST)
मॉस्को। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बुधवार को चेतावनी दी कि मानव जाति के समक्ष जल्द ही मौजूदा डेल्टा (Delta) संस्करण की तुलना में एक और भी अधिक संक्रामक और खतरनाक कोरोनावायरस (Coronavirus) वैरिएंट आ सकता है।
ALSO READ: क्या आपका स्मार्टफोन भी Pegasus spyware से हो सकता है हैक? बचने के लिए क्या करें उपाय, जानिए सारे सवालों के जवाब
डब्ल्यूएचओ प्रमुख तेद्रोस गेब्रियेसस ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 138वें सत्र को बताया कि जितना अधिक संचरण होगा, उतने ही अधिक वेरिएंट डेल्टा संस्करण की तुलना में और खतरनाक होने की आशंका के साथ उभरेंगे जो अभी इस तरह की तबाही का कारण बन रहे हैं। जितने अधिक वेरिएंट सामने आएंगे, उतनी ही अधिक आशंका बनी रहेगी कि उनमें से कोई एक टीके से बच जाएगा और हम सभी को वापस वहीं ले आएगा, जहां से टीकाकरण और इलाज आदि की शुरुआत की गई थी।
 
गेब्रियेसस ने कहा कि दुनियाभर में टीकों के आविष्कार और टीकाकरण अभियान शुरू होने के साथ-साथ महामारी को रोकने के लिए अन्य निवारक उपायों के बावजूद विश्व एक और कोरोनावायरस लहर की कगार पर है। उन्होंने हर देश तक टीकों के समान पहुंच की कमी का इसका बड़ा कारण बताया।
ALSO READ: YouTube से यूजर्स को होगी और ज्यादा कमाई, कंपनी ने जोड़ा Super Thanks फीचर
विशेष रूप से कम आय वाले देशों की आबादी के केवल एक फीसदी को वैक्सीन का कम से कम एक शॉट मिला है, जबकि विकसित देशों में आधी से अधिक आबादी को वैक्सीन की एक डोज मिल चुकी है।
 
डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि कोरोना के परीक्षण और उपचार सहित महामारी से लड़ने के लिए टीके और अन्य निवारक उपायों को साझा करने में वर्तमान में दुनियाभर के कई देशों के साथ हो रहा अन्याय न केवल ‘सामाजिक और आर्थिक उथल-पुथल’ में योगदान देता है, बल्कि काफी हद तक वायरस के आगे प्रसार के लिए भी जिम्मेदार है।
 
गौरतलब है कि डब्ल्यूएचओ ने 11 मार्च 2020 को कोरोना को महामारी घोषित किया था। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, अब तक दुनियाभर में 19.13 करोड़ से अधिक लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 40 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

अगला लेख