dharma sangrah
✕

WHO ने दी पश्चिम एशिया में Corona की दूसरी घातक लहर की चेतावनी

Updated: शुक्रवार, 20 नवंबर 2020 (01:46 IST)
दुबई। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के क्षेत्रीय निदेशक ने कहा है कि सर्दियों के करीब आते ही पूरे पश्चिम एशिया में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और संक्रमण से बड़ी संख्या में मौत के मामले रोकने के लिए देशों को पाबंदियों को और कड़ा करने और बचाव के कदम उठाने की जरूरत है।

डब्ल्यूएचओ के पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्र के निदेशक अहमद अल मंधारी ने काहिरा में कहा कि इस क्षेत्र के देशों ने वर्ष की शुरुआत में कड़े लॉकडाउन लागू किए, लेकिन अब वे ढिलाई बरत रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महामारी से बचने के मूलभूत उपायों-सामाजिक दूरी का पालन करने से लेकर मास्क लगाने तक का हमारे क्षेत्र में पूरी तरह से पालन नहीं हो रहा है।और इसी का परिणाम है कि क्षेत्रभर के अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं।

क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि पिछले नौ माह में संक्रमण से क्षेत्र में 36 लाख से अधिक लोग बीमार हुए है और 76 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, और इतनी ही संख्या में लोगों की जिंदगी दांव पर हैं।

उन्होंने कोविड-19 मरीजों की संख्या को लेकर लगाए जा रहे अनुमानों को हकीकत में बदलने से रोकने के लिए सुरक्षात्मक कदम उठाने की अपील की।(भाषा) 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

अगला लेख