dharma sangrah
✕

सावधान! Coronavirus की नई लहर आने वाली है? WHO ने जारी की बड़ी चेतावनी

Updated: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022 (23:44 IST)
पुणे। क्या दुनिया के देशों में कोरोनावायरस (coronavirus) फिर पैर पसार रहा है। नया वैरिएंट आने के बाद कोरोना की नई लहर की आशंका जताई जा रही। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथ ने गुरुवार को कहा कि सार्स-कोव-2 वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के एक्सबीबी उपस्वरूप के कारण कुछ देशों में ‘कोविड-19 संक्रमण की एक और लहर’ आ सकती है।
 
पुणे में विकासशील देश टीका निर्माता नेटवर्क (डीसीवीएमएन) की वार्षिक आम बैठक के इतर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक किसी भी देश से ऐसे आंकड़े नहीं मिले हैं, जिससे पता चले कि संक्रमण के ये नए वैरिएंट चिकित्सीय रूप से अधिक गंभीर हैं।
ALSO READ: त्योहारों के बीच corona को लेकर एक्सपर्ट्‍स की चेतावनी, BA 2.75 वैरिएंट नवंबर में मचा सकता है तबाही
डॉ. स्वामीनाथन ने कहा कि ओमीक्रॉन के 300 से अधिक उपस्वरूप हैं। मुझे लगता है कि अभी जो चिंता का सबब है, वह एक्सबीबी है, जो पुन: संयोजित वायरस है। हमने पहले भी कुछ पुन: संयोजित वायरस देखे थे। यह प्रतिरक्षा तंत्र से बचने की क्षमता रखता है, जिसका मतलब है कि एंटीबॉडी का भी इस पर असर नहीं पड़ता। इसलिए हम धीरे-धीरे एक्सबीबी के कारण कुछ देशों में संक्रमण की एक नई लहर देख सकते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि वायरस उत्परिवर्तन के कारण अधिक संक्रामक होता जा रहा है। इससे निपटने के लिए डॉ. स्वामीनाथन ने निगरानी पर जोर दिया। उन्होंने संक्रमण से रक्षा करने के लिए मास्क पहनना जारी रखने की सलाह दी। Edited by Sudhir Sharma

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख