sundarkand
✕

हर हफ्ते Corona के नए मामलों में 10 फीसदी की दर से हुई वृद्धि : डब्ल्यूएचओ

Updated: बुधवार, 17 मार्च 2021 (23:09 IST)
जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक पिछले सप्ताह दुनिया में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के मामलों में 10 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई और इसमें सबसे अधिक योगदान अमेरिका और यूरोप का रहा।

डब्ल्यूएचओ ने कोरोनावायरस वैश्विक महामारी पर बुधवार को प्रकाशित साप्ताहिक आंकड़ों में बताया कि जनवरी के शुरुआत में महामारी अपने चरम पर थी और करीब 50 लाख मामले प्रति सप्ताह आ रहे थे, लेकिन फरवरी के मध्य में इसमें गिरावट आई और यह 25 लाख के करीब पहुंच गई।

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने रेखांकित किया कि पिछला सप्ताह लगातार तीसरा सप्ताह रहा जब संक्रमण दर में आई गिरावट के बाद नए मामलों में वृद्धि देखने को मिली। डब्ल्यूएचओ ने बताया कि पिछले सप्ताह आए नए मामलों और मौतों में 80 प्रतिशत से अधिक मामले एवं मौतें अमेरिका एवं यूरोप में हुईं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि यूरोप में नए मामलों में छह प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि मौतों की संख्या में लगातार कमी आई है। डब्ल्यूएचओ ने बताया कि सबसे अधिक मामले फ्रांस,इटली और पोलैंड में आए।

यूरोप के देशों में मामलों में वृद्धि हुई है इस बीच एक दर्जन से अधिक देशों ने अस्थाई रूप से एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीके लगाने पर रोक लगा दी है। इन देशों ने यह कदम इस टीके से खून के थक्के जमने संबंधी खबर के बाद उठाया।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख