suvichar
✕

कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए WHO के महानिदेशक, खुद को किया आइसोलेट

Updated: सोमवार, 2 नवंबर 2020 (09:04 IST)
जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एधनोम घेब्रेयसिस ने कोरोनावायरस (कोविड-19) से संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। घेब्रेयसिस ने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
ALSO READ: कोरोनाकाल में महंगाई की मार, 4 माह में 4 गुना बढ़े प्याज के दाम, बिगड़ा आलू का भी स्वाद
उन्होंने टि्वटर लिखा कि मैं कोरोनावायरस (कोविड-19) से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आया हूं। मैं बिलकुल ठीक हूं और मुझमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। लेकिन डब्ल्यूएचओ के कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मैं खुद को अपने घर में ही आइसोलेट कर रहा हूं। आगामी कुछ दिनों तक मैं घर से ही काम करूंगा।
 
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करना बेहद आवश्यक है ताकि हम इसके संक्रमण को फैलने से रोक सकें और स्वास्थ्यकर्मियों पर पड़ने वाले बोझ को कम कर सकें। घेब्रेयसिस ने कहा कि मैं और डब्ल्यूएचओ में मेरे साथी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लोगों की जिंदगी बचाने और वंचित तबकों के लोगों की सुरक्षा करने की दिशा में एकजुट होकर काम करना जारी रखेंगे। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख