Daily Horoscope
✕

Covid-19 को लेकर WHO प्रमुख की बड़ी चेतावनी, इससे भी बुरा वक्त अभी आने वाला है

Published: मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (00:12 IST)
जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख ने कोरोना वायरस महामारी के बारे में चेतावनी देते हुए कहा है कि ‘इससे भी बुरा वक्त अभी आने वाला है।’ ऐसे हालात पैदा होने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि कुछ देश ऐसे हैं, जिन्होंने अब पाबंदियां लगानी शुरू की हैं।
 
WHO के निदेशक डॉ. टेड्रोस एडेहनम ग्रेब्रेयेसुस ने हालांकि यह नहीं बताया कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि हालात आगे चल कर बद से बदतर होंगे। अमेरिका के जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय द्वारा एकत्र किए गए आंकड़े के अनुसार, कोरोना वायरस से लगभग 25 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 1.66 लाख लोगों की मौत हुई है।
 
कुछ लोगों ने हालांकि इंगित किया है कि भविष्य में संक्रमण अफ्रीकी देशों में फैलेगा, जहां स्वास्थ्य सुविधाएं बेहद खराब हैं। जिनेवा में संवाददाताओं से बातचीत में टेड्रोस ने कोरोना वायरस संक्रमण की तुलना 1918 की स्पैनिश फ्लू से की है। उन्होंने कहा, ‘यह बहुत खतरनाक स्थिति है और यह हो रहा है...1918 फ्लू की तरह, जिसमें एक करोड़ के करीब लोगों की मौत हुई थी।’
उन्होंने कहा, ‘लेकिन अब हमारे पास प्रौद्योगिकी है, हम इस आपदा से बच सकते हैं, हम उस तरह का संकट पैदा होने से बच सकते हैं।’ टेड्रोस ने कहा, ‘हम पर विश्वास करें। सबसे बुरा वक्त अभी आने वाला है।’ उन्होंने कहा, ‘आएं, इस आपदा को रोका जाए। यह ऐसा वायरस है जिसे अभी भी लोग समझ नहीं पा रहे हैं।’
 
उन्होंने यह भी कहा कि डब्ल्यूएचओ शुरुआत से ही कोरोना वायरस के खतरे को लेकर चेतावनी देता आ रहा है। उन्होंने कहा, ‘हम पहले दिन से चेतावनी दे रहे हैं कि यह ऐसा शैतान है जिससे हम सभी को मिलकर लड़ना है।’

वहीं, अमेरिका के संदर्भ में टेड्रोस ने कहा कि कोरोना वायरस के संबंध में पहले दिन से ही अमेरिका से कुछ भी छुपा हुआ नहीं है। अमेरिकी अधिकारियों की उपस्थिति में उन्होंने कहा, ‘पहले दिन से, अमेरिका से कुछ भी छुपा हुआ नहीं है।’ (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

अगला लेख