Daily Horoscope
✕

क्‍या दुनिया से कोरोना के खात्‍मेे का सपना पूरा होगा?

Updated: शनिवार, 5 दिसंबर 2020 (14:24 IST)
WHO के चीफ टेड्रोस अधनोम ने घोषणा की है क‍ि कोरोना वायरस वैक्‍सीन के सकारात्‍मक परिणाम आने के बाद अब दुनिया इस वैश्विक महामारी के खात्‍मे की कल्‍पना कर सकती है।

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने शुक्रवार ऐलान किया कि कोरोना वायरस वैक्‍सीन ट्रायल के सकारात्‍मक परिणाम आने का मतलब है कि दुनिया 'महामारी के खत्‍म होने के बारे में कल्‍पना कर सकती है। हालांकि उसने यह भी कहा कि अमीर और शक्तिशाली देशों को कोरोना वायरस वैक्‍सीन की इस भगदड़ में गरीब और कमजोर देशों को कुचल नहीं देना चाहिए।

WHO चीफ टेड्रोस अधनोम ने चेतावनी दी कि वायरस को रोका जा सकता है, लेकिन अभी भी रास्‍ता जोखिम से भरा हुआ है। उन्‍होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने मानवता को उसकी सबसे अच्‍छी और खराब चीज दिखाई है। उनका इशारा त्‍याग और बलिदान, विज्ञान तथा तकनीक के क्षेत्र में अप्रत्‍याशित सफलता तथा स्‍वहित, एक-दूसरे पर आरोप लगाना और मतभेद की ओर था।

कोरोना वायरस से इस समय हो रही मौतों और संक्रमण की ओर इशारा करते हुए टेड्रोस ने बिना किसी देश का नाम लिए हुए कहा कि इन सबके बीच वायरस बना हुआ है और फैल रहा है। डब्‍ल्‍यूएचओ चीफ ने एक वर्चुअल बैठक में चेतावनी दी कि वैक्‍सीन अतिसंवेदनशीलता को कम नहीं कर देगी जो इसकी जड़ है।

उन्‍होंने कहा कि जब महामारी खत्‍म हो जाए तो हमें गरीबी, भूखमरी, असमानता और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों से निपटना होगा।

डब्‍ल्‍यूएचओ चीफ ने कहा कि सुरंग के उस पार प्रकाश की किरण तेजी से निकल रही है लेकिन कोरोना वायरस वैक्‍सीन को निश्चित रूप से वैश्विक जनता के हित के लिए समान रूप से साझा करना होगा न कि एक निजी उत्‍पाद के रूप में। नहीं तो इससे असमानता बढ़ेगी और लोगों के पीछे छूट जाने का यह एक और कारण बनेगी।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

अगला लेख