sawan somwar

बंगाल में पीएम मोदी बोले, किसानों से दुश्मनी मोल ली, 2 मई को दीदी गईं

Updated: बुधवार, 24 मार्च 2021 (11:52 IST)
कांथी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के कांथी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दीदी ने किसानों से दुश्मनी मोल ले ली है। उन्होंने कहा कि दीदी, 2 मई को गई, नारा बुलंद हो रहा है। 
 
मोदी ने ममता पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि बंगाल का किसान भूल नहीं सकता कि कैसे दीदी ने निर्ममता दिखाई है। दीदी ने आपको पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित रखा। ये पैसे TMC सरकार को किसानों तक नहीं पहुंचने देना था, ये पैसे दिल्ली से भारत सरकार किसानों के खाते में जमा करना चाहती थी लेकिन दीदी किसानों से दुश्मनी लेकर बैठ गई। किसानों के खाते में भारत सरकार के पैसे नहीं जाने दिए।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2 मई को बंगाल के विकास के बीच आ रही दीवारें टूट जाएंगी। यहां भाजपा की सरकार बनेगी और किसानों के हक के 3 साल के पैसे भी उनके खातों में मैं जमा करके रहूंगा। पिछले तीन साल के जो पैसे दीदी ने नहीं दिए, वो मैं किसानों को दूंगा।
 
उन्होंने कहा कि जब जरूरत होती है तो तब दीदी दिखती नहीं, जब चुनाव आता है तो कहती हैं- सरकार दुआरे-दुआरे! यही इनका खैला है। पश्चिम बंगाल, यहां का बच्चा-बच्चा, ये खैला समझ गया है।
 
पीएम ने कहा कि दीदी आजकल मेदिनीपुर में आकर बार-बार बहाने बना रही हैं। दीदी उन बहनों, उन परिवारों को जवाब नहीं दे पाईं जिनको पहले अम्फान ने तबाह किया और फिर तृणमूल के टोलाबाज़ों ने लूट लिया। यहां केंद्र सरकार ने जो राहत भेजी थी, वो 'भाइपो विंडो' में फंस गई।
 
मोदी ने कहा कि दीदी, आज पश्चिम बंगाल पूछ रहा है, कि अम्फान की राहत किसने लूटी? गरीब का चावल का किसने लूटा? अम्फान के सताए लोग, आज भी टूटी हुई छत के नीचे जीने को मजबूर क्यों हैं।
 
उन्होंने कहा कि बंगाल का विकास, यहां के लोगों का विकास, भाजपा का संकल्प है। बंगाल के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम जी-जान से जुट जाएंगे, ये वादा करने मैं आया हूं।
 

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

GPS से होगी गन्ना ढुलाई की लाइव ट्रैकिंग, 24 घंटे में चीनी मिल पहुंचेगा गन्ना, योगी सरकार का बड़ा डिजिटल बदलाव

UP में बच्चों को मिलेगा पोषण का कवच! आंगनबाड़ी केंद्रों पर 32.88 लाख नौनिहालों को रोज मिल रहा गर्म और पौष्टिक भोजन

Gold Price: PM मोदी की अपील के बाद सोना-चांदी हुआ सस्ता, इतने गिरे दाम, निवेशकों के लिए क्या मायने

मानसूनी बारिश के अनियमित होने से पेट्रोल-डीजल की बिक्री में उछाल, अगस्त में 9.1% बढ़ी मांग

अगला लेख