suvichar

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 5 अस्थाई सीटों के लिए मतदान अगले माह, भारत को सीट मिलने का भरोसा

Updated: शनिवार, 30 मई 2020 (19:17 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए अपनी 5 अस्थाई सीटों के लिए अगले माह नई चुनाव प्रक्रिया के तहत चुनाव कराने का निर्णय किया है और एशिया प्रशांत सीट के लिए इकलौता दावेदार होने के कारण भारत को यह सीट मिलना तय है।

महासभा ने शुक्रवार को कोरोना वायरस महामारी के दौरान पूर्ण बैठक के बिना गुप्त मतदान द्वारा चुनाव कराने की प्रक्रिया संबंधी एक निर्णय अंगीकार किया। इस फैसले के अनुसार, सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्यों का चुनाव तथा आर्थिक और सामाजिक परिषद के सदस्यों का चुनाव पूर्ण सत्र के बगैर जून 2020 में कराया जाएगा।

पांच अस्थाई सदस्यों के लिए 2021-22 सत्र के लिए चुनाव 17 जून को होने थे। भारत अस्थाई सदस्य सीट का उम्मीदवार है और एशिया प्रशांत ग्रुप से इकलौता उम्मीदवार होने के नाते उसकी जीत तय है।
गौरतलब है कि भारत की उम्मीदवारी का पिछले साल जून में एशिया प्रशांत ग्रुपिंग के 55 सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया था। इनमें चीन और पाकिस्तान भी शामिल हैं। भारत के दृष्टिकोण से चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह के बदलाव से उसकी उम्मीदवारी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।(भाषा) 

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

लखनऊ में खौफनाक वारदात, बैंक के बाहर पति ने पत्नी की हत्या की, फिर खुद को भी गोली मारी, घर में बहन का शव मिला

शिलांग में KSU की बाइक रैली के दौरान भारी हिंसा : वाहनों में आगजनी, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की प्रतिमाएं खंडित

NRC नहीं तो जनगणना नहीं! मणिपुर में भारी बवाल, प्रदर्शनकारियों ने फूंके सीएम और गृह मंत्री के पुतले

अगला लेख