suvichar
✕

होटल, रेस्तरां, मॉल 8 जून से खुलेंगे, कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लागू रहेगा लॉकडाउन

Updated: शनिवार, 30 मई 2020 (21:41 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को देश के कंटेनमेंट जोन में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाने की घोषणा की। साथ ही कहा कि 8 जून से आतिथ्य सत्कार (हॉस्पिटैलिटी) सेवाओं, होटलों और शॉपिंग मॉल को खोलने की अनुमति होगी।

केन्द्र ने लॉकडाउन में और अधिक छूट संबंधी शनिवार को जारी नए दिशा-निर्देशों को लॉकडाउन हटाने का प्रथम चरण (अनलॉक 1) बताया है। देश में 25 मार्च से जारी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को समाप्त हो रहा है।

नए दिशा-निर्देशों में केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि कंटेनमेंट जोन से बाहर जिन गतिविधियों पर पाबंदी लगी थी, उन्हें 1 जून से चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। उसमें कहा गया है कि लॉकडाउन, जिसका चौथा चरण रविवार को समाप्त हो रहा है, निषिद्ध क्षेत्रों में 30 जून तक प्रभावी रहेगी।

दिशा-निर्देश में कहा गया है कि सार्वजनिक धार्मिक स्थलों, होटलों, रेस्तरां, शॉपिंग मॉल और अन्य आतिथ्य सत्कार सेवाएं भी आठ जून से शुरू हो जाएंगी।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय के दिशा निर्देशों में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा, मेट्रो ट्रेनों, सिनेमा हॉल, जिम, राजनीतिक सभाओं आदि को शुरू करने का निर्णय परिस्थितियों का आकलन करने के बाद लिया जाएगा।

दिशा-निर्देश में कहा है कि स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों, प्रशिक्षण और कोचिंग संस्थानों को राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ सलाह के बाद खोला जाएगा। उसमें कहा गया है कि राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश शिक्षण संस्थानों को जुलाई से खोलने के संबंध में अभिभावकों और अन्य संबंधित लोगों के साथ चर्चा कर सकते हैं।

आज जारी दिशा-निर्देश में कर्फ्यू का समय भी बदलकर रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर दिया गया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के अलावा देशभर में अन्य लोगों के बाहर निकलने पर पाबंदी होगी।(भाषा)

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

महात्मा गांधी-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न शास्त्री को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी

भोपाल में गौपालक सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देंगे सौगातें,मध्यप्रदेश में होगा दुग्ध क्रांति का सूत्रपात

CJP का मुंबई में 'जेल भरो आंदोलन', नसीरुद्दीन शाह और विशाल ददलानी भी हुए शामिल; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

UCC : गुजरात में समान नागरिक संहिता बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी

Weather Today : कई राज्यों में बारिश-आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत पूरे देश का मौसम

अगला लेख