Hanuman Chalisa

देश में कमजोर पड़ रहा Coronavirus, सितंबर के मध्य में 1 से नीचे पहुंची वायरस की R-Value

Updated: मंगलवार, 21 सितम्बर 2021 (20:40 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के फैलने की रफ्तार दर्शाने वाला 'आर-वैल्यू' (R-Value) सितंबर के मध्य तक घटकर 0.92 रह गया, जो अगस्त के अंत में 1 से ऊपर चला गया था। शोधकर्ताओं (researchers) ने यह जानकारी दी।

ALSO READ: इंदौर में डेंगू का बढ़ता डंक : 24 घंटे में मिले 22 मरीज, कुल मरीजों की संख्या 307 पहुंची
 
क्या है आर वैल्यू? : 'आर-वैल्यू' एक मानक है इससे पता चलता है कि कोरोनावायरस संक्रमण कितनी तेजी से फैल रहा है। आंकड़ों के अनुसार मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में 'आर-वैल्यू' 1 से अधिक है।
 
हालांकि दिल्ली और पुणे में 'आर-वैल्यू' 1 से कम है। महाराष्ट्र और केरल में 'आर-वैल्यू' 1 से कम है, जो इन राज्यों के लिए बड़ी राहत है़ क्योंकि यहां सबसे अधिक सक्रिय मामले हैं। अगस्त के अंत तक 'आर-वैल्यू' 1.17 थी। 4 से 7 सितंबर के बीच यह घटकर 1.11 हुई और उसके बाद ये यह 1 अंक से नीचे बनी हुई है।

ALSO READ: Vaccine For Kids : बच्चों के लिए जल्द आने वाली है वैक्सीन! Bharat Biotech ने दूसरे-तीसरे फेज का ट्रायल किया पूरा
 
चेन्नई के गणितीय विज्ञान संस्थान के सीताभ्र सिन्हा ने कहा कि अच्छी खबर यह है कि भारत में 'आर-वैल्यू' 1 से कम बनी हुई है। केरल और महाराष्ट्र में भी, जहां सबसे अधिक सक्रिय मामले हैं। सिन्हा 'आर-वैल्यू' की गणना करने वाली शोधकर्ताओं की एक टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक 'आर-वैल्यू' मुंबई में 1.09, चेन्नई में 1.11, कोलकाता में 1.04, बेंगलुरु में 1.06 है।(भाषा)

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख