dharma sangrah
✕

ICMR का Vaccine Portal लांच, मिलेगी वैक्सीन संबंधी सभी जानकारी

Updated: सोमवार, 28 सितम्बर 2020 (19:30 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (Dr. Harshvardhan) ने सोमवार को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का वैक्सीन पोर्टल (Vaccine Portal) लांच किया, जहां कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 (Covid-19) से जुड़े सभी शोध और कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) के परीक्षण से संबंधित अद्यतन जानकारियां मिलेंगी।

इस पोर्टल पर देश में कोरोनावायरस कोविड-19 सहित अन्य बीमारियों की वैक्सीन के विकास से संबंधित जानकारियां मिलेंगी। इस वेब पोर्टल का एड्रेस वैक्सीनडॉटआईसीएमआरडॉटओआरजी है। डॉ. हर्षवर्धन ने साथ ही कोविड-19 के लिए नेशनल क्लिनिकल रजिस्ट्री भी लांच की।

डॉ. हर्षवर्धन ने दोनों पोर्टल लांच करने के मौके पर कहा, आईसीएमआर हमेशा से देश में स्वास्थ्य संबंधी शोध के मामले में अग्रणी रहा है और अब कोरोना के इस संकट काल में वैज्ञानिक शोध और नवाचार के माध्यम से महामारी से निपटने में अगुवा की भूमिका निभा रहा है।

वैक्सीन संबंधी जानकारी को प्रसारित करके लोगों को जागरूक करने की दिशा में यह पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुझे भरोसा है कि आने वाले समय में इस पोर्टल पर सबसे अधिक लोग आएंगे। उन्होंने कहा कि नेशनल क्लीनिकल रजिस्ट्री का पोर्टल (एनसीआरसी) बहुत मददगार साबित होगा।

एनसीआरसी का उद्देश्य देश के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों के उपचार और उपचार के परिणाम तथा क्लीनिकल आंकड़ों को जमाकर उनका विश्लेषण करना है, ताकि बच्चों और युवाओं में कोरोना से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का अध्ययन किया जा सके।
इससे कोविड-19 से संबंधित हर सवाल का जवाब मिलने में आसानी होगी। इसमें कोरोना से रोगमुक्त हुए मरीजों के आंकड़े भी जमा किए जा सकते हैं।(वार्ता)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

हर्ष संघवी का बड़ा ऐलान: त्योहारों में GSRTC चलाएगा 1,600 अतिरिक्त एसटी बसें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

अगला लेख