Hanuman Chalisa
✕

COVID-19 : दिल्ली में वैक्‍सीन का अभाव, 18-44 आयु वर्ग के टीकाकरण केंद्र हो सकते हैं बंद

Updated: सोमवार, 17 मई 2021 (23:56 IST)
नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि यदि केंद्र मई में दिल्ली के लिए कोरोनावायरस (Coronaviru कोविड-19 टीके की और खुराक देने में विफल रहता है तो दिल्ली सरकार को 18-44 साल के आयु वर्ग के टीकाकरण केंद्रों को बंद करना पड़ेगा।

उन्होंने ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा, केंद्र ने हमें पत्र लिखकर बताया कि हमें 45 से ऊपर वालों के लिए 3.83 लाख खुराक मिलेंगी तथा यह कि हमें मई में 18-44 साल के उम्र वर्ग के लोगों के लिए टीके नहीं मिलेंगे।उन्होंने कहा, फिलहाल हमारे पास 45 साल एवं उसके ऊपर के लोगों के लिए टीकों का चार दिनों का भंडार है जबकि 18-44 साल के उम्र वर्ग के लिए बस तीन दिनों के लिए टीकों का भंडार है।

यदि केंद्र इस महीने कोविड-19 टीके की और खुराक नहीं देता है तो हमें 18-44 साल के उम्र वर्ग के टीकाकरण केंद्रों को बंद करना पड़ेगा।मंत्री ने कहा कि उन्होंने केंद्र से दिल्ली में 18 से 44 साल के उम्र वर्ग के लोगों के लिए टीके की 3.82 लाख खुराकें देने की मांग की।

उन्होंने कहा, टीकों की आपूर्ति में दिक्कत हैं क्योंकि केंद्र ने करोड़ों खुराक अन्य देशों को निर्यात कर दी। हम टीके खरीदने के लिए तैयार हैं लेकिन कम से कम उसे (टीका) उपलब्ध तो कराया जाए।केंद्र सरकार को भेजे पत्र में सिसोदिया ने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों तथा सरकारों एवं निजी क्षेत्र के बीच टीकों के वितरण में पारदर्शिता की भी मांग की।
ALSO READ: DRDO की 2DG कैसे करती है Coronavirus पर वार? क्या रहेगी कीमत, जानिए सारे सवालों के जवाब
उन्होंने कहा, हम उत्पादन की समस्या समझते हैं। लेकिन केंद्र को राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों को विभिन्न उम्र वर्ग के लिए आपूर्ति किए गए टीकों पर आंकड़ा सार्वजनिक करना चाहिए।आप नेता ने कहा कि इसी तरह विनिर्माताओं को भी यह बताना चाहिए कि उनके द्वारा उत्पादित कितनी खुराकें सरकार और कितनी खुराकें निजी क्षेत्र के संस्थानों को दी गईं।
ALSO READ: CoronaVirus को खत्म करने की दवा 'DRDO 2DG हुई लांच
उपमुख्यमंत्री ने कहा, कृपया हमें अगले दो महीने के लिए टीके की उपलब्धता के बारे में बताइए, ताकि हम जून एवं जुलाई के लिए टीकाकरण कार्यक्रम तैयार कर पाएं।इस बीच दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने कहा कि केंद्र की मुफ्त आपूर्ति के तहत राष्ट्रीय राजधानी को 21 मई को कोविशील्ड की 50000, 25 मई को 50000, 26 मई को 100000 और 29 मई को 83970 खुराक मिलेंगी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली को 22 मई को कोवैक्सीन की 50000 और 26 मई को 48890 खुराक मिलेंगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली की आप सरकार ने संबंधित विनिर्माताओं से कोविशील्ड और कोवैक्सीन की कोई सीधी खरीद नहीं की है। हालांकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन की 67-67 लाख खुराक खरीदने का आदेश संबंधित विनिर्माताओं को दिया गया है।(भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख