sundarkand

Corona से जंग : सरकारी छुट्टियों सहित पूरे अप्रैल माह चलेगा टीकाकरण कार्यक्रम

Updated: गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (16:35 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र ने पूरे अप्रैल भर सरकारी छुट्टियों के दौरान भी सभी सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों को संचालित करने का निर्णय किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को गुरुवार को पत्र लिखकर उनसे इसके लिए आवश्यक प्रबंध करने के लिए कहा है।

ALSO READ: COVID-19 : आज 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगेगा टीका, केंद्र ने दिए ये निर्देश...
मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के टीकाकरण की गति और कवरेज को बढ़ाने के लिए 31 मार्च को सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद यह कदम उठाया गया है। इसने कहा कि यह निर्णय कोविड-19 टीकाकरण के लिए राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ भारत सरकार के अग्र सक्रिय एवं क्रमिक रुख के अनुरूप है। इसने कहा कि टीकाकरण की प्रक्रिया की नियमित समीक्षा और निगरानी उच्चतम स्तर पर जारी है।

ALSO READ: कनाडा में 55 साल से कम उम्र के लोगों को नहीं लगेगा AstraZeneca का टीका, जानिए क्यों
 
सरकार ने नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन (एनईजीवीएसी) की अनुशंसा पर 1 अप्रैल से 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है। देश में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 16 जनवरी से देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी और 2 फरवरी से अग्रिम मोर्चा के कर्मचारियों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया।



कोविड-19 टीकाककरण अभियान का अगला चरण एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक उम्र तथा अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से 59 वर्ष के लोगों के लिए शुरू किया गया। मंत्रालय ने बताया कि सुबह सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक देश भर में अभी तक 10,86,241 सत्र के माध्यम से 6.5 करोड़ से अधिक (6,51,17,896) टीके की खुराक दी जा चुकी है। (भाषा)

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सेनापति में 2 गुटों के बीच गोलीबारी, CRPF जवान घायल, कई घरों में आगजनी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, ड्यूटी आदेश मिलते ही कर्मचारी ने दिया इस्तीफा, कर्मचारियों में क्यों फैला खौफ?

Weather Forecast: 25 अगस्त को कौनसे राज्यों में होगी बारिश, IMD ने किन राज्यों के लिए जारी की चेतावनी

UP-Japan Relations: CM योगी का बड़ा प्लान, जापानी निवेश और पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

बांग्लादेश के PM तारिक रहमान ने रद्द किया दिल्ली दौरा, सामने आया चौंकाने वाला कारण

अगला लेख