Daily Horoscope
✕

राजस्थान में vaccination अभियान ने पार किया 2 करोड़ का आंकड़ा

Updated: बुधवार, 16 जून 2021 (15:21 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 2 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि बुधवार को दोपहर तक राज्य ने 2 करोड़ टीकों के आंकड़े को छू लिया। उन्होंने बताया कि राज्य में प्रतिदिन करीब 7 लाख टीके लगाने की क्षमता विकसित कर ली गई है। टीकों की खुराक मिलने के साथ ही लगातार टीके लगाए जा रहे हैं।

ALSO READ: वैक्सीनेशन में लापरवाही, अमेरिका में 899 लोगों को लगाए ‘एक्सपायर’ टीके
 
उन्होंने बताया कि राज्य में टीकों की बर्बादी मात्र 0.8 प्रतिशत है और इसे शून्य करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 2 करोड़ खुराक लगने पर टीकाकरण से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी।



डॉ. शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम तक के आंकड़ों के अनुसार 1 करोड़ 62 लाख 95,718 व्यक्तियों को प्रथम खुराक और 34 लाख 92,989 लोगों को दूसरी खुराक लगाई जा चुकी थी। राज्य में 18 से 44 साल के आयु वर्ग में 36 लाख 60,873 लोगों को पहली और 1,813 लोगों को दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।(भाषा)
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

अगला लेख