Hanuman Chalisa
✕

क्वारंटाइन में गए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत, मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित

Updated: बुधवार, 26 अगस्त 2020 (12:43 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के क्वारंटाइन में जाने के कारण बुधवार को होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित कर दी गई है। यहां आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह बैठक अब 2 सितंबर को होगी। रावत की मंगलवार को कोरोनावायरस संक्रमण रिपोर्ट आई थी जिसमें उनमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी लेकिन वे एहतियातन 3 दिन के लिए क्वारंटाइन पर हैं।
ALSO READ: भारत में क्यों तेजी से बढ़ रहा हैं कोरोनावायरस संक्रमण, ICMR ने बताया कारण
सोशल मीडिया पर मंगलवार को यह जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में कार्यरत कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों तथा परिवार सहित जांच कराई थी और सभी की रिपोर्ट ठीक आई है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सावधानी हेतु मैं अगले 3 दिन आइसोलेशन में रहूंगा और अपने आवास में ही जनसामान्य एवं राज्य के विकास संबंधी शासन के कार्य फोन पर और वर्चुअली देखूंगा। मुख्यमंत्री ने अपने एक सलाहकार के कोरोनावायरस संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण की जांच कराई थी।
 
ताजा आंकड़ों के अनुसार कल मंगलवार तक प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 16,014 तक पहुंच चुका है और महामारी से 213 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख