biodatamaker

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों से हटा कोरोना कर्फ्यू, नाइट कर्फ्यू और साप्ताहिक लॉकडाउन जारी...

Updated: मंगलवार, 8 जून 2021 (11:17 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी  75 जिलों से अब करोना कर्फ्यू योगी सरकार ने हटा लिया है लेकिन प्रदेश के समस्त जिलों में रात्रिकालीन कर्फ्यू और साप्ताहिक लॉकडाउन अभी जारी रहेगा।
 
बताते चलें कि सोमवार को योगी सरकार ने 72 जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया था और वही मंगलवार को दोबारा बैठक बुलाकर लखनऊ, मेरठ और गोरखपुर में कोरोना कर्फ्यू हटाने पर फैसला करना था।

इसके चलते आज योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए बचे हुए 3 जिलों से भी करो ना कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया है। इसी के साथ अब उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया है।

योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के समस्त अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में रात्रिकालीन कर्फ्यू व साप्ताहिक लॉकडाउन अगले आदेश तक जारी रहेगा इस लिए रात्रिकालीन कर्फ्यू व साप्ताहिक लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जाए। उन्होंने प्रदेश के समस्त जिलों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के भी निर्देश दिए हैं। 
 
इन पर रहेंगी बंदिशें जारी - उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में कोरोना कर्फ्यू हटने के बाद भी कई बंदिशें लागू रहेंगी। मॉल, जिम, स्पा सेंटर, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, कोचिंग सेंटर, स्कूल-कॉलेज पूरी तरह से बंद रहेंगे। हालांकि रेस्टोरेंट को पहले की तरह ऑनलाइन डिलीवरी की सुविधा जारी रहेगी।
 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख