sawan somwar

UP में कोरोना के 15795 नए मामले, 4 मरीजों की मौत

Updated: शनिवार, 15 जनवरी 2022 (20:09 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण के 15795 नए मामले सामने आए और 4 मरीजों की मौत हो गई। राज्‍य में इस समय उपचाराधीन मरीजों की संख्या 95148 हो गई है।

शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 15,795 नए मामले सामने आए और चार मरीजों की मौत हो गई। राज्‍य में संक्रमण से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 22,953 हो गई है।

बुलेटिन के अनुसार, नए मामलों में लखनऊ, मेरठ, मुजफ्फरनगर और मैनपुरी से एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। बयान में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में लखनऊ से अधिकतम 2,769 मामले सामने आए, जबकि गौतमबुद्ध नगर से 1,873, गाजियाबाद से 1,371 और मेरठ से 1,135 मामले सामने आए हैं।

इसके अनुसार राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 18,16,974 हो गई है। इसमें कहा गया है कि इस अवधि में 5,031 लोग स्वस्थ हो गए, जिससे संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या 16,98,873 हो गई।(भाषा)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर

क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? UN में पास हुआ 'Correct the Map' प्रस्ताव, भारत ने समर्थन के साथ रखी अपनी शर्त

10 मिनट, 107 डंडे और 'ऑन-द-स्पॉट इंसाफ' : भावनगर में लिव-इन पार्टनर के हत्यारे की पिटाई के वीडियो पर बवाल

रेडलाइट और क्रिमिनल इलाके में मिले मुझे ज्यादा Vote, नितिन गडकरी ने नागपुर में बताया वोटों का गणित

गुजरात में सिंचाई के पानी के लिए सरकार का बड़ा फैसला: माही, सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात को मिलेगा अतिरिक्त पानी

अगला लेख