suvichar

UP में Corona मामलों में मिली राहत, रात्रिकालीन कर्फ्यू हुआ खत्म

Updated: बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (20:31 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर कम होते ही अब सरकार ने भी नियमों में ढील देना शुरू कर दिया है। इसी बीच सरकार ने प्रदेश में लगा कोरोना कर्फ्यू आज यानी बुधवार से खत्म कर दिया है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद ये निर्णय लिया गया है।

खबरों के अनुसार, प्रदेश शासन ने पूरे प्रदेश में कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन की शर्त के अधीन वर्तमान में लागू रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू (रात्रि 11 बजे से प्रातः 6 बजे तक) समाप्त करने का निर्णय लिया है।

हालांकि अभी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना होगा साथ ही त्योहारों को देखते हुए कोविड नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा। गौरतलब है कि पहले कोरोना कर्फ्यू रात 11 से सुबह 6 बजे तक था।

उल्‍लेखनीय है कि प्रदेश में मंगलवार को एक दिन में कुल 1,55,731 सैंपल की जांच की गई है, जिसमें कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कल तक कुल 8,18,05,693 सैंपल की जांच की गई है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख