dharma sangrah

उत्तर प्रदेश में Corona से 199 और मरीजों की मौत, 37238 नए मामले आए सामने

Updated: शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021 (22:36 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से 1 दिन में सर्वाधिक 199 और मरीजों की मौत हो गई और कोविड-19 के रिकॉर्ड 37238 नए मामले सामने आए। राज्‍य में अब तक के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख पार हो गया है।

गुरुवार को राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण से 195 मरीजों की मौत हो गई थी, जबकि कोविड-19 के 34,379 नए मामले सामने आए थे। अपर मुख्‍य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने शुक्रवार को बताया कि राज्‍य में इस समय कुल 2,73,653 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से दो लाख 18 हजार मरीज पृथकवास में और बाकी निजी तथा सरकारी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं।

राज्य में पिछले 24 घंटे में 199 और संक्रमितों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 10,737 हो गई है। वहीं कोविड-19 के 37,238 नए मामले सामने आने से अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 10,13,370 हो गई है।
ALSO READ: Coronavirus वैक्सीनेशन के लिए बहुत ही आसान है रजिस्ट्रेशन, जानिए पूरी प्रक्रिया...
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में उपचार के बाद 22,566 मरीज घर भेजे गए और अब तक कुल 7,28,980 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। सहगल के मुताबिक गुरुवार को राज्‍य में 2.25 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई और अब तक 3.93 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।
ALSO READ: Coronavirus के सभी वैरिएंट पर प्रभावी है Vaccine
सहगल ने अफवाहों से बचने का अनुरोध करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने ऑक्सीजन, आवश्यक दवाई और बिस्तर का निरंतर प्रबंधन का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि हर अस्पताल में वातावरण से ऑक्सीजन बनाने की योजना पर कार्य चल रहा है और 31 ऐसे अस्पतालों के लिए शासन से आदेश जारी किए जा चुके हैं जहां अगले 15 से 20 दिनों में वातावरण की हवा से ऑक्सीजन बनाने के प्‍लांट लग जाएंगे।
ALSO READ: खुशखबर, हर तरह के Coronavirus पर असरदार साबित हो सकता है नया टीका! सिर्फ 75 रुपए रहेगी एक डोज की कीमत
उन्होंने बताया कि इसके अलावा मरीजों के लिए 1500 ऑक्सीजन संयंत्र का भी आदेश दिया गया है। शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोनावायरस के 5,682 नए मरीज मिले और 14 संक्रमितों की मौत हो गई।

इसी अवधि में कानपुर नगर में 1,993, प्रयागराज में 1,954, वाराणसी में 1,483, मेरठ में 1,361 और बरेली में 1,221 नए संक्रमित पाए गए हैं। वहीं प्रयागराज में 12, वाराणसी और चंदौली में 10-10, कानपुर नगर, बस्ती और गौतमबुद्धनगर में नौ-नौ, गोरखपुर और झांसी में आठ-आठ और संक्रमितों की मौत हुई है।(भाषा)

Show comments

Deepfake पर सरकार का बड़ा एक्शन, AI कंटेंट पर लेबल जरूरी, गैरकानूनी सामग्री अब 3 घंटे में हटानी होगी, नए नियम जान लें वरना पछताएंगे

छोटे बेटे अबान की मौत के बाद क्या सामने आएगी शाइस्ता? 2023 से फरार है माफिया अतीक अहमद की पत्नी

AI फीचर्स वाला E3 Electric Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा देगा तहलका, 165km तक की रेंज, 8 साल की बैटरी वारंटी, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

ATF में इथेनॉल मिलाएगी सरकार! केजरीवाल के दावे पर क्या बोले उड्डयन मंत्री किंजरापु?

सभी देखें

Agni 4 Missile : भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया, 4,000 KM तक मारक क्षमता

Kanwar Yatra : कांवड़ यात्रा में नमो भारत की बढ़ी डिमांड, गाजियाबाद समेत कई स्टेशनों पर 50% तक बढ़ी यात्रियों की संख्या

गोरखपुर का 'मातृ सेवा' मॉडल बना जीवनरक्षक, हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के इलाज से बची 77 जिंदगियां

आगरा में यमुना किनारे बनेगा भव्य रिवर फ्रंट पार्क, 3.46 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार; मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Mohan Bhagwat : Gen Z पर आंख मूंदकर भरोसा करूंगा, छात्रों के प्रदर्शन को राष्ट्रविरोधी न बताएं, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, चीन और पाकिस्तान को लेकर क्या कहा

अगला लेख