dharma sangrah

Corona से UP में हाल बेहाल, 24 घंटे में 30594 नए संक्रमित, 129 लोगों की मौत

Updated: रविवार, 18 अप्रैल 2021 (18:31 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है दिन-प्रतिदिन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही चली जा रही है, वहीं मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते उत्तर प्रदेश में आज जहां बीते 24 घंटे में 30596 नए मामले सामने आए हैं तो वहीं सरकारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटे में 127 लोगों ने दम तोड़ा है, जबकि शनिवार को संख्या 120 थी।

 
प्रदेश में एक दिन में मौत के आंकड़ों का भी रिकॉर्ड बनता जा रहा है, जिसको देखते हुए योगी सरकार पहले ही नाइट कर्फ्यू लगा चुकी है तो वहीं अब 15 मई तक हर रविवार को लॉकडाउन की भी घोषणा की जा चुकी है, जिसके मद्देनजर आज पूरे प्रदेश में लॉकडाउन चालू है जो सोमवार की सुबह 7 बजे समाप्त होगा।

प्रदेश सरकार के द्वारा जारी की गई मेडिकल रिपोर्ट पर अगर नजर डालें तो प्रदेश की राजधानी लखनऊ सर्वाधिक मरीजों के साथ सबसे ऊपर चल रहा है और 24 घंटे के अंदर लखनऊ में 5551, प्रयागराज में 1711, कानपुर में 1839 और वाराणसी में 2011 नए कोरोना संक्रमित नए मरीज मिले हैं।
ALSO READ: 100 दिन तक रह सकती है Coronavirus की दूसरी लहर
बीते 24 घंटे में लखनऊ में 22, प्रयागराज में 15, कानपुर में 8 और वाराणसी में 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि अब प्रदेश में एक्टिव केस 1,91,457 हो गए हैं।प्रदेश भी एक्टिव केस के मामले में अब महाराष्ट्र के नजदीक पहुंचता जा रहा है।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख