Daily Horoscope
✕

COVID-19 : उत्तर प्रदेश में Corona से 72 और लोगों की मौत, 13685 नए मरीज आए सामने

Updated: सोमवार, 12 अप्रैल 2021 (18:40 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमित 72 और लोगों की मौत हो गई तथा 13685 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 72 मरीजों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस महीने एक दिन का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 9224 हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 13685 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई और इस अवधि में 3197 मरीज ठीक हुए हैं।

प्रसाद ने बताया कि राज्य में इस वक्त उपचाराधीन मामलों की संख्या 81576 हो गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को प्रदेश में 192000 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई।(भाषा) 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख