ramcharitmanas
✕

UP Coronavirus Update: उत्तरप्रदेश में कोरोना का कहर, दूसरी लहर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, CM योगी हुए सख्त

Updated: शनिवार, 10 अप्रैल 2021 (21:23 IST)
उत्तरप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कोरोना की वर्तमान स्थिति बेहद चिंताजनक है, नए कोरोना आंकड़ों को सुनकर और देखकर अब डर लगना शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर पूरे यूपी में 12 हजार 787 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जबकि 48 संक्रमितों की मौत हो गई।
ALSO READ: क्या ऐसे जीतेंगे कोरोना से जंग, मुरादाबाद में Corona वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ी भीड़
अगर बात करें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की तो यहां हालात सबसे ज्यादा बिगड़े हुए है। अकेले लखनऊ में 4059 कोरोना के मरीज मिले है, जो केवल 30 प्रतिशत केस अकेले लखनऊ में हैं। इसके चलते लखनऊ कोरोना संक्रमण में शीर्ष पर है। लखनऊ में बढ़ते मरीजों की संख्या के चलते टेस्टिंग की भी परेशानी हो रही है और अस्पतालों में बेड भी खाली नही है। ICU में भी मरीजों को जगह नहीं मिल रही है। पूरे प्रदेश में अब तक करीब 676739 कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंच गई है। कोरोना मरीजों की इस संख्या ने गत मार्च के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। 
यूपी के कुछ जिलों में कोरोना का संक्रमण प्रसार तेजी से हो रहा है, जिसको देखते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अपनी टीम के साथ बैठक करके बड़ा कदम उठाया है। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर में बढ़ते कोरोना मामलों पर लगाम कसने के लिए सीएम ने सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम करने का आदेश दिया। इसके साथ ही उन्‍होंने आलाधिकारियों को कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन करने और ऑफिसों में अलग-अलग शिफ्ट लगवाकर काम कराने के आदेश दिए हैं। 
ALSO READ: COVID-19 : मुख्यमंत्री केजरीवाल बोले- लॉकडाउन कोई विकल्प नहीं है, कुछ प्रतिबंध लगाए जाएंगे...
यूपी के अन्य जिलों में भी कोरोना के मामले तेज गति से बढ़ रहे हैं। हापुड़ जिले में शनिवार को कोरोना की रफ्तार बहुत तेज होते हुए बेकाबू हो गई। शनिवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 63 कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि हुई है।
 
वाराणसी में भी फूटा कोरोना बम : वाराणसी में एक दिन में मिले 1176 मरीज मिले है। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 5422 है जबकि 157 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ हुए हैं और 1 मरीज की मौत हुई है। अब तक कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 28221 है। 
 
बुलंदशहर जिले में कोरोना के आज 58 नए मामले सामने आए हैं। जनपद में कुल एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 293 पर पहुंच गई है। बुलंदशहर के 70 गांवों में कोरोना दस्तक दे चुका है। झांसी जिले में भी कोरोना की दूसरी लहर में 12007 पेशेंट हो चुके हैं।
मेरठ में भी कोरोना का विस्फोट जारी है, लगातार बढ़ते कोरोना पेशेंट ने लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है। पिछले कुछ समय से सड़कों पर पुलिस की गश्त दिखाई नहीं दे रही थी, लेकिन कोरोना की आहट ने सोती पुलिस को जगा दिया और पुलिस रात में सड़कों पर घूमती हुई नजर आ रही है तो दिन में मास्क के बिना घूम रहे लोगों का चालान काट रही है।
हालांकि यूपी के अधिकांश जिलों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। सामाजिक गतिविधियों के लिए शासन ने गाइड लाइन का पालन करते हुए अनुमति लेनी होगी। सीएम आदित्यनाथ ने विवाह समारोह या अन्य पार्टियों को रात्रि 10 बजे से पहले समाप्त करने के आदेश दिए हैं।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख