sawan somwar

COVID-19 in UP : उत्तर प्रदेश में 6337 नए मामले, 3 लाख 30 हजार हुई Corona संक्रमितों की संख्‍या

Updated: गुरुवार, 17 सितम्बर 2020 (01:23 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 54 हजार 202 सैंपल्स की जांच की गई और कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण (infection) के 6337 नए मरीज मिले, जबकि पहले से भर्ती 6476 मरीजों की छुट्टी भी हुई। अब तक 79 लाख 38 हजार 533 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिसमें 3 लाख 30 हजार 265 मरीजों में कोरोना (Corona) की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि इस दौरान 86 मरीजों की मृत्यु हो गई जबकि 6476 मरीज स्वस्थ भी हुए। राज्य में अब तक 79 लाख 38 हजार 533 सैंपल टेस्ट किए जा चुके है जिसमें तीन लाख 30 हजार 265 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इन मरीजों में अब तक 4690 मरीजों की मौत हो चुकी है वहीं दो लाख 58 हजार 573 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

इस बीच राज्य सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए पूरे प्रदेश में जन अभियान चलाने का फैसला किया है जिसके तहत गांव-शहरों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए मास्क और सोशल डिस्टेसिंग के फायदे गिनाए जाएंगे। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के सबसे ज्यादा 869 मामले लखनऊ से थे हालांकि यहां 986 मरीज स्वस्थ हुए वहीं 15 की मौत हो गई।

इसके बावजूद जिले में 9577 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इस अवधि में कानपुर में 371,प्रयागराज में 342,गोरखपुर में 202,गाजियाबाद में 197,वाराणसी में 222,नोएडा में 223,बरेली में 127,मेरठ में 200, मुरादाबाद में 189, अलीगढ़ में 173, सहारनपुर में 110 और अयोध्या में 108 मरीज पाए गए।
कोरोना से हुई मौतों के मामले में लखनऊ पड़ोसी जिले कानपुर को पछाड़ कर पहले स्थान पर पहुंच गया है। यहां अब तक 554 मरीजों ने दम तोड़ा है जबकि कानपुर में 550 मरीज काल कवलित हो चुके हैं। इसके अलावा प्रयागराज में 227, गोरखपुर में 201,वाराणसी में 213,मेरठ में 189,बरेली में 128,झांसी में 120 और मुरादाबाद में 127 मरीज कोरोना का शिकार बन चुके हैं।(वार्ता) 

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

कृति सेनन के राखी विज्ञापन पर क्यों मचा विवाद? राहुल गांधी के समर्थन से फिर गरमाई बहस, कंगना ने दिया था बयान

India China Relations : भारत-चीन संबंधों में आई नई गर्माहट, अजीत डोभाल का बड़ा बयान, बोले- मोदी-शी जिनपिंग ने दी स्पष्ट दिशा

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं देगी मध्यप्रदेश सरकार!

अगला लेख