ramcharitmanas
✕

COVID-19 in Uttar Pradesh : लखनऊ छोड़ अन्य जिलों में Corona के तेवर हुए नरम

Updated: मंगलवार, 15 सितम्बर 2020 (00:01 IST)
लखनऊ। पिछले करीब एक पखवाड़े के दौरान कोरोना के ग्राफ में निरंतर बढ़ोतरी के रुख में सोमवार को नरमी देखने को मिली, जब राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5208 नए मामले सामने आए लेकिन संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित राजधानी लखनऊ में फिलहाल राहत के कोई संकेत नहीं हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 5208 नए मामले सामने आए हैं, वहीं इससे कहीं ज्यादा 5932 मरीज स्वस्थ भी हुए। इस दौरान 62 मरीजों की मृत्यु हो गई। पिछले 15 दिनों में यह पहली बार है जब कोरोना के मरीज छह हजार से कम मिले है, यही नहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या नए मरीजों की तुलना में अधिक है।

हालांकि लखनऊ के हालात में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। पिछले 24 घंटे में लखनऊ में कोरोना के 992 नए मामले प्रकाश में आए हैं, जबकि 855 पुराने मरीज स्वस्थ भी हुए। जिले में फिलहाल 9676 मरीजों का उपचार किया जा रहा है जिनमें 50 फीसदी से ज्यादा होम आइसोलेशन में हैं।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के एक लाख 30 हजार 352 नमूनों की जांच की गई जिसे मिलाकर अब तक विभिन्न प्रयोगशालाओं में 76 लाख 36 हजार 57 संदिग्धों के सैंपल्स टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें तीन लाख 17 हजार 195 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, हालांकि दो लाख 54 हजार 417 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 4491 की मौत हो गई। इस प्रकार राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में 67 हजार 287 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

पिछले 24 घंटे में कानपुर में कोरोना के 341 नए केस सामने आए वहीं, प्रयागराज में 346,गाजियाबाद में 278, गोरखपुर में 186,वाराणसी में 154,नोएडा में 141,बरेली में 101,मेरठ में 158,अलीगढ़ में 123,झांसी में 102,आगरा में 107,बलिया में 86, शाहजहांपुर में 87,सहारनपुर में 77 और बाराबंकी में 76 मरीज सामने आए।
इस अवधि में कानपुर में 389,प्रयागराज में 342,गोरखपुर में 294,नोएडा में 169,अलीगढ़ में 166,गाजियाबाद में 119, सहारनपुर में 112,वाराणसी में 178,झांसी में 103 और बाराबंकी में 100 मरीज स्वस्थ भी हुए।(वार्ता)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

L Murugan कौन हैं, केंद्रीय मंत्री से क्यों दिया इस्तीफा, तमिलनाडु जाने की किसलिए मांगी इजाजत, PM मोदी लिखी चिट्ठी में क्या कहा

यूपी सरकार की सौगात, ग्राम प्रहरियों का बढ़ाया मानदेय, अब मिलेंगे 3500 रुपए

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में विदाई एवं सम्मान समारोह, पूर्व सांसद बृजभूषण ने गुरु के चरणों में बैठकर लिया आशीर्वाद

अगला लेख