ramcharitmanas
✕

Uttar Pradesh Coronavirus Update : UP में Corona रिकवरी रेट में हुआ सुधार, मुख्यमंत्री योगी ने दिए सर्वे के निर्देश

Updated: शनिवार, 22 अगस्त 2020 (02:06 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 3 दिनों से कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमित नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रहने से जानलेवा वायरस पर प्रभावी नियंत्रण पाए जाने की उम्मीदों को बल मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए डोर-टू-डोर सर्वे कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी बुलेटिन में राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 51537 थी, जबकि शुक्रवार को प्राप्त आंकड़ों में यह तादाद घटकर 47785 रह गई है। पिछले 24 घंटे में राज्यभर में कोरोना के 4991 नए मामले सामने आए जबकि इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 5567 थी। गुरुवार को भी जारी बुलेटिन में 4991 नए मरीज मिले थे वहीं 5863 स्वस्थ हुए। बुधवार को 5156 नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की तादाद 5620 रही।

पिछले छह दिनों में हालांकि कोरोना के कारण होने वाली मौतों की संख्या में तेजी देखने को मिली है। पिछले रविवार को कोरोना से मरने वाले मरीजों की तादाद 2449 थी वहीं आज जारी बुलेटिन में यह संख्या 2797 दर्शाई गई है। कोरोना संक्रमण का सर्वाधिक प्रभाव राजधानी लखनऊ और औद्योगिक नगरी कानपुर में देखा जा रहा है। इसके अलावा वाराणसी,प्रयागराज,बरेली,अलीगढ़,देवरिया,झांसी समेत कुछ अन्य जिलों में नए मरीजों की संख्या खासी रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक में लखनऊ तथा कानपुर पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि इन जिलों में चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने टेस्टिंग क्षमता में लगातार वृद्धि करने के निर्देश भी दिए। शुक्रवार को जारी कोरोना संक्रमित मरीजों से संबंधित स्वास्थ्य बुलेटिन में पिछले 24 घंटों में लखनऊ में कोरोना के 620 नए मामले आए हालांकि 744 पुराने मरीज स्वस्थ भी हुए जबकि 15 की मौत हो गई।

कानपुर में 236 नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 358 थी। प्रयागराज में 266, गोरखपुर में 260,वाराणसी में 187,मुरादाबाद में 125,गोंडा में 148 नए मामले सामने आए। कोरोना से अब तक कानपुर में 343,लखनऊ में 261,वाराणसी में 138,मेरठ में 128,प्रयागराज में 115 और बरेली में 102 मरीजों की मौत हो चुकी है।

योगी ने दिए डोर-टू-डोर सर्वे के निर्देश : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए डोर-टू-डोर सर्वे कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। योगी शुक्रवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक बैठक में कोविड-19 के नियंत्रण के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए डोर-टू-डोर सर्वे कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। इन्फ्रारेड थर्मामीटर तथा पल्स ऑक्सीमीटर के माध्यम से लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की जाए। संक्रमण की दृष्टि से संदिग्ध लक्षण वाले लोगों की जांच कराई जाए। जांच में संक्रमण की पुष्टि होने पर इनके लिए उपचार का प्रबंध किया जाए।(वार्ता)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख