Daily Horoscope
✕

एक्सपर्ट व्यू : मास्क से ही 85 फीसदी कम हो जाता है कोरोना संक्रमण का खतरा,लगाने के सोशल मीडिया पर चले कैंपेन : डॉ. रमन गंगाखेडकर

मास्क को लेकर सोशल मीडिया पर चलाई जा रही 'वेबदुनिया' की पहल काबिले तारीफ

Updated: गुरुवार, 18 मार्च 2021 (10:02 IST)
देश के कई राज्य कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में है। महाराष्ट्र से लेकर मध्यप्रदेश तक हालात लगातार बिगड़ रहे है। लोगों की लापरवाही और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने से संक्रमण इतनी तेजी से फैल रहा है कि अब खतरा कोरोना महामारी‌ के‌ सेकंड पीक पर पहुंचने का खतरा हो गया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना की उभरती हुई सेंकड पीक को तुरंत रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की बात कही है।

 
‘वेबदुनिया’ ‌से एक्सक्लूसिव बातचीत में डॉक्टर रमन गंगाखेडकर कहते हैं कि कोरोना संक्रमण ‌से बचने का सबसे अचूक उपाय मास्क का सही तरीके से उपयोग करना और कोरोना प्रोटोकॉल ‌का समुचित रूप से पालन करना है। अगर मास्क‌ का सही तरीके से प्रयोग करे तो 85 फीसदी संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। सरकार से ज्यादा अब लोगों की जिम्मेदारी है कि वह अपनी जिंदगी की वैल्यू को समझे और कोरोना की‌ दूसरी लहर को पीक पर पहुंचने से रोकने के लिए मास्क‌ और कोरोना प्रोटोकॉल ‌का सही तरीके से पालन करें। 
 
कोरोना की दूसरी लहर के‌ लिए वह लोगों की‌ लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कहते है कि दुर्भाग्यपूर्ण बात यह हैं कि जिनको समाज को सजग करने की ही जिम्मेदारी थी उन्होंने ही गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कर मास्क का उपयोग नहीं किया तो वह लोगों को अब मास्क लगाने के लिए कैसे कहेंगे। ऐसे में अब संकट के समय में अब सरकार को समाज के बीच से ही‌ ऐसे ‌लोगों को‌ खड़ा करना होगा जिनकी लोग सुनते हो।
Corona
‘वेबदुनिया’ ‌से बातचीत में रमन गंगाखेडकर कहते हैं कि अगर सोशल मीडिया का उपयोग गलत चीजों पर चर्चा करने और आगे बढ़ाने के लिए कर सकते है तो क्यों सोशल ‌मीडिया‌ के‌ जरिए लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित नहीं कर सकते है‌। वह ‘वेबदुनिया’ की सोशल मीडिया पर मास्क को लेकर चलाई जा रही मुहिम की तारीफ करते हुए कहते है कि लोगों को इसी तरह मास्क के लिए सोशल मीडिया पर एक कैंपेन शुरु करना चाहिए।
 
वह उदाहरण देते हुए  कहते हैं कि पिछली बार जब लॉकडाउन लगा था तो आपने देखा होगा कि गांव-गांव में लोग इतने सजग हो गए थे कि गांव में बाहर से आने वाले लोगों को गांव के बाहर ही रोक करके उनको कवारेंटाइन कर रहे थे,ऐसी ही जरूरत इस वक्त भी है जब हम सोशल मीडिया के माध्यम से और अपने घर और कॉलोनी से ही ऐसी सतर्कता करने बरते और  मास्क को लेकर एक अभियान शुरू करे। 
ALSO READ: Exclusive: कोरोना के सेकंड पीक के लिए नया वैरिएंट नहीं लापरवाही जिम्मेदार,अब लॉकडाउन से भी नहीं रुकेगी दूसरी लहर,: डॉ. रमन गंगाखेडकर
‘वेबदुनिया’ से बातचीत में डॉक्टर रमन गंगाखेडकर साफ कहते हैं कि कोरोना के फिर से इतनी तेजी से बढ़ने के लिए नए वैरियंट जिम्मेदार है इसके कोई प्रमाणिक सबूत नहीं मिले है,वह कहते है कि अगर आप खुद अपने आसपास नजर उठा कर देखेंगे तो आपको खुद इस सवाल का जवाब मिल जाएगा कि क्यों कोरोना का संक्रमण इतनी तेजी से फैल रहा है,लोग किस तरह की लापरवाही कर अपनी जान के साथ खिलवाड़‌ कर रहे है। ऐसे में नए वैरियंट को संक्रमण फैलने के लिए जिम्मेदार मानना अपनी जिम्मेदारी से एक तरह से बचना है।  
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

अगला लेख