sundarkand

अमेरिका के 57 सांसदों का Covid 19 संबंधी और सहायता देने का बाइडन से अनुरोध

Updated: गुरुवार, 13 मई 2021 (10:12 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के 57 सांसदों ने राष्ट्रपति जो बाइडन को पत्र लिखकर भारत को दी जाने वाली कोविड-19 सहायता बढ़ाने का अनुरोध किया है। बाइडन को बुधवार को भेजे पत्र में सांसदों ने लिखा है कि संक्रमण के मामलों में तेजी से हुई वृद्धि के कारण भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र पर भार बहुत अधिक बढ़ गया है। वायरस को खत्म करने के लिए हमें अपनी ओर से प्रयास करने चाहिए।

ALSO READ: नेपाल का कोरोना संकट: क्या भारत के इस फ़ैसले का भी है असर?
 
कांग्रेशनल इंडिया कॉकस में अध्यक्ष ब्रेड शेरमन ने कहा कि भारत में कोविड-19 की दूसरी भयावह लहर को लेकर हमें बहुत अधिक चिंता है। भारत वैश्विक महामारी कोविड-19 का केंद्र बन गया है। आज का दिन भारत के लिए बहुत कष्टदायी रहा है, वहां 4,205 लोगों की मौत हो गई और इन्हें मिलाकर अब तक 2,50,000 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं।

ALSO READ: MP: CM शिवराज का ऐलान, कंट्रोल में कोरोना, 17 मई के बाद इन जिलों से हटाया जा सकता है कोरोना कर्फ्यू
 
पत्र में शेरमन ने कहा कि भारत में कोविड-19 का हालिया प्रकोप एक मानवीय संकट है जिसमें हमें सहायता देने की जरूरत है। जब तक भारत में कोविड कहर बरपाता रहेगा, तब तक वायरस के नए स्वरूपों की उत्पत्ति का जोखिम भी बना रहेगा, जो टीकाकरण करवा चुके अमेरिकी लोगों के लिए भी एक गंभीर खतरा हो सकता है।



भारत को अतिरिक्त चिकित्सा उपकरणों, आपूर्तियों और अन्य आवश्यक संसाधनों की आवश्यकता है। इसके साथ ही पत्र में प्रशासन से अनुरोध किया गया कि भारत को ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, ऑक्सीजन जनरेटर संयंत्र, क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर, रेमडेसिविर, वेंटिलेटर आदि भेजे जाएं। पत्र में कहा गया कि भारत में सभी का टीकाकरण हो, यह अमेरिका के हित में है, अत: भारत को टीके उपलब्ध करवाए जाने चाहिए। (भाषा)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख