dharma sangrah
✕

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने भारत को कोविड सहायता दिए जाने के समर्थन में पारित किया प्रस्ताव

Updated: बुधवार, 30 जून 2021 (12:17 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता जताई और एक प्रस्ताव में राष्ट्रपति  के प्रशासन से भारत को फौरन कोविड-19 सहायता देने का अनुरोध किया। यह द्विदलीय प्रस्ताव कांग्रेस सदस्य ब्रैड शर्मन और स्टीव चाबोट ने पेश किया और 41 सांसदों ने इसका समर्थन किया। इसमें कहा गया है कि जब अमेरिका में कोविड-19 के मामले बेतहाशा बढ़ रहे थे तो भारत ने अमेरिकी सरकार के अनुरोध पर कुछ चिकित्सा सामान पर अपना निर्यात प्रतिबंध हटा लिया था।

ALSO READ: DCGI जल्द ही दे सकता है Moderna के कोविड 19 रोधी टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी
 
शर्मन और चाबोट हाउस इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष हैं। इस प्रस्ताव का समर्थन करने वाले 41 सदस्यों में से 32 सांसद सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के और 9 रिपब्लिकन पार्टी के हैं। प्रस्ताव में कहा गया है कि भारत का दवा उद्योग महामारी के वैश्विक समाधान का अहम हिस्सा है, खासतौर से एशिया, अफ्रीका और लातिन अमेरिका के लिए और वह कोविडरोधी टीकों का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक है। भारत ने 93 देशों को 6.6 करोड़ टीकों का निर्यात किया है। शर्मन ने कहा कि यह प्रस्ताव भारत के लोगों के समर्थन में है, क्योंकि उन्होंने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सामूहिक रूप से काम किया है। अमेरिका को इस संक्रमण को खत्म करने के लिए दुनियाभर के हमारे साझेदारों के साथ काम करना चाहिए।

ALSO READ: संभव है चीन में कोविड 19 अक्टूबर 2019 में ही शुरू हो गया हो
 
चाबोट ने कहा कि कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने काफी परेशानियां पैदा कीं। उन्होंने कहा कि भारत से हमारे करीबी संबंध हैं और महामारी की शुरुआत में हमारे लिए भारत के सहयोग के बाद अब हमें उनका सहयोग करने की जरूरत है। संक्रमण की दर कम होने के कारण हमें उन्हें दूसरी लहर के खिलाफ जंग खत्म करने और एक साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ युद्ध जीतने में मदद करनी चाहिए। इस प्रस्ताव से पहले अमेरिकी कांग्रेस के 150 से अधिक सदस्यों ने भारत के समर्थन में बयान, पत्र जारी किए और ट्वीट किए।(भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख