biodatamaker

ह्यूस्टन में संक्रमित 3 भारतीय अमेरिकियों की हालत नाजुक

Written By भाषा
Updated: गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (22:45 IST)
ह्यूस्टन। ह्यूस्टन में इस हफ्ते कोरोना वायरस संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए तीन भारतीय-अमेरिकियों की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें एक डॉक्टर और एक आईटी पेशेवर शामिल हैं।
 
अस्पताल में भर्ती आईटी पेशेवर रोहन बावडेकर (42) और डॉक्टर लावंगा वेलुस्वामी के परिजन ने ऐसे किसी भी व्यक्ति से तुरंत खून दान देने की अपील की है जोकि हाल ही में कोविड-19 बीमारी से ठीक हुए हों।
 
रोहन हाल ही में व्यावसायिक यात्रा करने के कारण संक्रमित हुए थे। उनकी पत्नी मानसी और तीन बच्चों को घर में ही क्वारंटाइन में रखा गया है।
 
दूसरी तरफ टेक्सास विश्वविद्यालय के 44 छात्र भी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी हाल ही में मेक्सिको की यात्रा करके लौटे थे और सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं करने के कारण संक्रमण के शिकार हुए।
 
हालांकि ऑस्टिन स्थित विश्वविद्यालय ने शुरू में केवल 28 छात्रों के संक्रमित होने की पुष्टि की थी विश्वविद्यालय के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कोरोना वायरस महामारी के बीच करीब 70 छात्र निजी विमान से छुट्टी मनाने मैक्सिको के काबो सैन लुकास गए थे। उन्होंने कहा कि इनमें से 44 छात्रों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और ये सभी सेल्फ क्वारंटाइन हुए हैं।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख