Daily Horoscope
✕

UP : कोरोना वैक्सीन लगने के 30 घंटे बाद 46 साल के वार्डबॉय की मौत, मचा हड़कंप

Updated: सोमवार, 18 जनवरी 2021 (10:26 IST)
मुरादाबाद। जिला अस्पताल के एक वार्ड बॉय को शनिवार में कोरोना वैक्सीन लगी थी। वैक्सीन लगने के 30 घंटे बाद इस स्वास्थ्य कर्मचारी की मौत से हड़कंप मच गया है। मौत की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य महकमे के आलाधिकारी वार्ड बॉय के घर पहुंचे और जानकारी हासिल की।
ALSO READ: पाकिस्तान में सिंधु देश बनाने की मांग, प्रदर्शनकारियों ने PM मोदी से मांगी मदद (वीडियो)
46 वर्षीय महिपाल सिंह ने बीते शनिवार दोपहर 1 बजे जिला अस्पताल के बर्न वार्ड केन्द्र में कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। उसी दिन रात अस्पताल में नाइट ड्यूटी की। इस दौरान उन्हें कोई तकलीफ नही हुई। रविवार को घर पहुंचकर अचानक से बुखार आया और तबीयत बिगड़ गई। परिवार ने तत्काल उपचार के लिए 108 पर फोन किया। आनन-फानन में अस्पताल से एंबुलेंस आई और महिपाल को ले गई।  
ALSO READ: गैंगस्टर विकास दुबे पर बन रही वेब सीरीज से पत्नी ऋचा दुबे नाराज, भेजा नोटिस
अस्पताल में डॉक्टरो ने वार्ड बॉय के पद पर तैनात महिपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। महिपाल के परिवार का आरोप है कि कोरोना टीका लगने के बाद ही बिगड़ गई थी। इसके कारण उनकी मौत हुई है, वहीं सीएमओ मुरादाबाद एससी गर्ग का कहना है कि कोरोना वैक्सीन की वजह से मौत नहीं हुई है, महिपाल को सांस फूलने और सीने में जकड़न की परेशानी हुई थी। इससे उनकी तबियत बिगड़ गई। हालांकि जिलाधिकारी ने महीपाल का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत वार्ड बॉय की मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख