Hanuman Chalisa
✕

यूपी के मंत्री जय कुमार कोरोना संक्रमित, राज्य में 16 मंत्री आ चुके हैं कोविड की चपेट में

Updated: शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (16:11 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कारागार राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं। सिंह यूपी के 16वें मंत्री हैं, जो कोरोनावायरस (Coronavirus) पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य के 2 मंत्रियों की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है। 
 
सिंह ने शुक्रवार को खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी ट्विटर के माध्यम से साझा की। उन्होने लिखा कि कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखने पर 9 सितम्बर को मैंने अपनी जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सक के परामर्श के अनुसार मैंने स्वयं को घर पर आइसोलेट कर लिया है।
 
उन्होने लिखा- मेरा निवेदन है कि पिछले एक सप्ताह के भीतर जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वे स्वयं को आइसोलेट कर लें एवं आवश्यकतानुसार अपनी जांच करा लें। 
 
अब तक 16 : सिंह योगी सरकार के 16वे मंत्री हैं, जो कोरोना की चपेट में आए है। इससे पहले औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, विधि और न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धरम सिंह सैनी, खेल और युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा, बलदेवसिंह औलख, होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान और प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से चेतन चौहान और श्रीमती कमल रानी वरुण की मौत हो चुकी है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख