Hanuman Chalisa

श्रमिक ट्रेन में नहीं था पानी, उन्नाव रेलवे स्टेशन पर हंगामा

शनिवार, 23 मई 2020 (14:49 IST)
उन्नाव। उन्नाव रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक श्रमिक विशेष ट्रेन के यात्रियों ने ट्रेन में पानी और खाने की समुचित व्यवस्था न मिलने पर हंगामा और हल्का पथराव किया। यात्रियों की नाराजगी देख GRP और RPF पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर किसी तरह ट्रेन को आगे के लिए रवाना करवाया।
 
रेलवे सूत्रों ने बताया कि बेंगलुरु से दरभंगा जाने वाली ट्रेन जैसे ही उन्नाव रेलवे स्टेशन पर रोकी गई तो ट्रेन में बैठे यात्रियों ने उतरकर पटरियों पर पड़े पत्थर उठाकर स्टेशन परिसर की ओर फेंके और परिसर में पड़ी कुर्सियों को पलटने लगे।
 
यात्रियों का आरोप था कि वे 4 दिन से यात्रा पर हैं लेकिन ट्रेन में न तो पानी मिला और न ही खाने की व्यवस्था है। यात्रियों का आरोप था कि शौचालय में भी पानी न होने से समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके बाद यात्रियों को पानी देकर शांत कराकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। यात्रियों के हंगामे से स्टेशन परिसर में रखी कुर्सियां और कांच के शीशे मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।
 
सूचना के बाद रेलवे स्टेशन पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्टेशन मास्टर से जानकारी लेने के बाद पानी और अन्य व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए।
 
जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि श्रमिक ट्रेन बेंगलुरु से बिहार के दरभंगा के लिये जा रही थी। उन्नाव में उसे रुकना नहीं था लेकिन रास्ता साफ न होने के कारण ट्रेन को यहां रोका गया।
 
उन्होंने बताया नाराज यात्रियों को समझा बुझाकर ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया है। साथ ही स्टेशन मास्टर को मानक के अनुरूप सभी प्लेटफार्म पर पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये गए है। इस घटना के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शहर में स्थिति रोडवेज बस अड्डे पहुंचे और वहां भी अधिकारियों को पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
आरपीएफ के इंस्पेक्टर एसएन मिश्रा ने एक सवाल के जवाब में बताया कि हंगामा और हल्का पथराव हुआ है। घटना रेलवे स्टेशन पर हुई है अगर स्टेशन मास्टर प्राथमिकी दर्ज कराना चाहेंगे तो प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। (भाषा)

Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित, 11.21 लाख छात्र क्वालीफाई, 58% से ज्यादा बेटियां पास

MP बनेगा निवेश का नया हब, भारत टेक्स-2026 में मिले 20,193 रुपए करोड़ के प्रस्ताव, 27 हजार नौकरियों का रास्ता साफ

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचीं डॉ. तजीन फातिमा, 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण आदेश के बीच तेज हुई हलचल

रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा यूपी : योगी

अगला लेख