Hanuman Chalisa

कई राज्यों में आज से अनलॉक, जानिए क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद...

Updated: मंगलवार, 1 जून 2021 (10:25 IST)
नई दिल्ली। कोरोना के घटते मामलों के बीच देश के मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। जानिए क्या खुलेगा, रहेगा बंद... 
 
मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश में 15 जून तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। इस बात का एलान खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक गतिविधि चलना है इसलिए प्रदेश में अभी कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा लेकिन इसमे कुछ छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नाम अपने संदेश में क्या लॉक रहेगा और क्या अनलॉक रहेगा इसको विस्तार से बताया। वहीं जिलों के बारे में स्थाई क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी निर्णय लेगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि जरुरी न हो तो घरों से नहीं निकले। सभी शासकीय कार्यालयों में शत-प्रतिशत अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में 15 जून तक कोरोना कर्फ्यू,कर्फ्यू में क्या रहेगा खुला,क्या रहेगा बंद,पढ़ें पूरी गाइडलाइन
 
उत्तरप्रदेश : उत्तरप्रदेश सरकार ने कोविड संक्रमण के चलते राज्य में लागू कोरोना कर्फ्यू में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक की ढील दी है और अब शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। यूपी के 61 जिलों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि रविवार तक 600 से अधिक सक्रिय मामले वाले 20 जिलों को यह सुविधा नहीं मिलेगी।
ALSO READ: UP में 1 जून से कोरोना कर्फ्यू में ढील, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
 
राजस्थान : राजस्थान सरकार ने कोरोना संक्रमण में गिरावट को देखते हुए 2 जून से संशोधित लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है। राज्य में व्यावसायिक गतिविधियों को सीमित छूट दी गई है। संशोधित लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों में विभिन्न गतिविधियों के लिए छूट उन्हीं स्थानों पर दी जा सकेगी, जहां संक्रमण दर 10 प्रतिशत से कम होगी।
ALSO READ: राजस्थान सरकार ने Lockdown में दी ढील, जानिए नई गाइडलाइन

दिल्ली : दिल्ली में 31 मई से ही अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई। अनलॉक की प्रक्रिया के पहले हफ्ते में फैक्टरी और कंस्ट्रक्शन को ही अनुमति दी गई है। दिल्ली मेट्रो इस हफ्ते भी बंद रहेगी और गैर जरूरी सेवाओं के लिए भी कर्फ्यू 7 जून सुबह 5 बजे तक के लिए पहले की तरह ही जारी रहेगा। लॉकडाउन के दौरान इंडस्ट्रियल एरिया में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, प्रोडक्शन यूनिट और कंस्ट्रक्शन साइट्स पर कामगारों और कर्मचारियों को जाने की अनुमति होगी लेकिन उन्हें आवाजाही के लिए ई-पास लेने होंगे।

जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर में भी अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहां नाइट कर्फ्यू और वीकैंड कर्फ्यू लागू रहेगा। शैक्षिक संस्थान 15 जून तक बंद रहेंगे जबकि सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स , क्लब, जिम, मसाज सेंटर अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

नितिन नवीन की नई टीम में मध्यप्रदेश के 6 चेहरों को जगह, गजेंद्र पटेल महामंत्री, कविता पाटीदार मंत्री, बंशीलाल गुर्जर बनें किसान मोर्चा अध्यक्ष

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

अयोध्या में सावन झूला मेले का आगाज, रामनगरी में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे, 28 अगस्त तक सजेगी झूलन विहार की छटा

​यूपी के अंबेडकर नगर में IPS आशुतोष मिश्र की मां की हत्या, जेवरात लूटे, हाथ पर मिला इंजेक्शन का निशान

अगला लेख