kundali milan
✕

Unlock-4 : NEET, JEE परीक्षाओं के मद्देनजर झारखंड सरकार का फैसला, छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत

Updated: शनिवार, 29 अगस्त 2020 (08:09 IST)
रांची। झारखंड सरकार ने शुक्रवार को अनलॉक-4 के तहत नीट एवं जेईई की परीक्षाओं के मद्देनजर राज्य में होटल, लॉज खोलने की अनुमति दे दी तथा राज्य के भीतर स्थानीय बस सेवा प्रारंभ करने की भी घोषणा की। साथ ही राज्य में मॉल को दोबारा खोले जाने का भी निर्णय लिया है।
 
राज्य सरकार द्वारा देर रात्रि जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अनलॉक-4 में निषिद्ध क्षेत्रों को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों में बार, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थल, सिनेमा, सामाजिक, खेलकूद के कार्यक्रमों, शैक्षणिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, आडिटोरियम, अंतरराज्यीय बस की सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी आर्थिक गतिविधियों की छूट देने की घोषणा की गई है।
 
राज्य सरकार द्वारा देर रात्रि जारी अधिसूचना के अनुसार, आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत अनलॉक-4 में निषिद्ध क्षेत्र के बाहर कुछ गतिविधियों को छोड़कर सभी प्रकार की आर्थिक गतिविधियों को छूट दे दी गई है।
 
मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की ओर से शुक्रवार को जारी निर्देश के अनुसार, लॉकडाउन अब तीस सितंबर तक बढ़ा दिया गया है लेकिन निषिद्ध क्षेत्र को छोड़कर अन्य इलाकों में बार, शिक्षण संस्थाओं, धार्मिक स्थल, सिनेमा, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद के कार्यक्रमों, आडिटोरियम, अंतरराज्यीय बस की सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी तरह की आर्थिक गतिविधियों को छूट दे दी गयी है।
 
इनके अलावा अभी भी राज्य में धार्मिक आयोजनों, स्वीमिंग पूल, जिम, स्कूल-कालेज, कोचिंग, इंटरटेनमेंट पार्क पर रोक यथावत जारी रहेगी। राज्य सरकार ने अनलॉक-4 में सैलून और ब्यूटी पार्लर पर रोक के बारे में कुछ नहीं कहा है।
 
इस बीच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर आम जनता को नये निर्देशों की जानकारी दी और कहा कि झारखंड सरकार द्वारा 30 सितंबर तक अनलॉक-4 के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों से मेरी अपील है कि सरकारी नियमों का सख्ती से पालन करें एवं मास्क का उपयोग अवश्य करें। आपस में दूरी बनायें, मगर दिलों को जोड़े रखें। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अगला लेख