Daily Horoscope
✕

हेयर सैलून संचालक की अनोखी पहल, दुकान पर लगाया पोस्टर- वैक्सीन लगवाकर आएं कटिंग कराने

Updated: बुधवार, 9 जून 2021 (22:55 IST)
उत्तर प्रदेश के सभी जिले बुधवार से अनलॉक हो गए हैं। ऐसे में बाजारों में भीड़ उमड़ना स्वाभाविक है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों का भी प्रयास है की सरकार द्वारा अनलॉक गाइडलाइंस का पालन हो। सरकार द्वारा वैक्सीन लगवाने के मिशन को सफल बनाने के लिए जगह-जगह एनाउंसमेंट करवाया जा रहा है कि वैक्सीन लगवाएं, बिना वैक्सीनेशन के दुकान खोलने की अनुमति नहीं होगी।

कोरोना की दूसरी लहर का तांडव देखकर अब लोग भी सतर्क हो गए हैं और वैक्सीन को लेकर भी उनमें जागरूकता दिखाई दे रही है। जहां दुकानों पर आने वाले ग्राहक के लिए मास्क और दो गज की दूरी का अनुपालन जरूरी है, वहीं अब कई दुकानदार पोस्टर लगाकर ग्राहकों को वैक्सीनेशन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

मेरठ में 39 दिन बाद बाजार खुला है यहां अनलॉक होते ही हेयर कटिंग सैलून भी खुल गई है। कुछ सैलून वालों ने संक्रमण के खतरे को भांपते हुए दुकान के बाहर पोस्टर चस्पा कर दिए है, जिस पर लिखा है कि कोविड टीकाकरण कराकर ही दुकान पर शेविंग-कटिंग कराने आएं।

मेरठ शहर और देहात क्षेत्र में कोविड संक्रमण के खतरे को देखते हुए लोहिया नगर, हापुड़ रोड एक हेयर कटिंग सैलून संचालक ने अपनी दुकान के बाहर पोस्टर लगाए दिए। मवाना तहसील क्षेत्र की टीटू हेयर कटिंग सैलून नाम की इस दुकान के बाहर लगा ये पोस्टर सुर्खियों में छाया हुआ है, जिस पर लिखा है कि कोविड टीकाकरण कराकर ही दुकान पर शेविंग-कटिंग कराने आए।

हेयर ड्रेसर टीटू की ये पहल सराहनीय है, क्योंकि कोरोना काल में जहां इतनी लोगों की मौत हो गई, पूरा परिवार उजड़ गया, ऐसे में सिर्फ कोरोना वैक्सीन ही बचाव का एकमात्र सरल तरीका है। सरकार की कोशिश के बाद भी बहुत से लोग कोरोना वैक्सीन। लगवाने में आनाकानी कर रहे हैं, ऐसे में ये लोगों अपने साथ ही दूसरों के जिंदगी के लिए भी खतरा बन रहे हैं।
ALSO READ: Coronavirus vaccine: क्या वैक्सीन का डोज लेने वाले नहीं फैला सकते हैं COVID-19?
हेयर सैलून वाले टीटू की मुहिम है कि सिर्फ उसी वह उसी व्यक्ति की कटिंग व शेविंग करेंगे जिनका वैक्सीनेशन हो चुका है, इसके लिए वह सैलून पर आने वाले हर व्यक्ति के टीकाकरण का प्रमाण पत्र भी देख रहा हैं। टीटू ने समाज में जागरूकता लाने के लिए जो उदाहरण पेश किया है, वह तारीफ के योग्य है। यदि टीटू की तरह हर व्यापारी इस तरह की पहल करता है, तो निश्चित ही देश कोरोना मुक्त हो जाएगा।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख