biodatamaker

UP में अनोखी पहल, Lockdown में बाहर निकले लोगों की उतारी आरती और दिया प्रसाद...

Updated: बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (15:32 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में बढ़ते कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए पुलिस रात-दिन एक करके लोगों को सुरक्षित करने में जुटी हुई है और लॉकडाउन का पालन करा रही है।लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो पुलिस के मेहनत पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं जिसके चलते अब कानपुर पुलिस ने अनोखी पहल के जरिए अब गांधीगिरी पर उतर आई है और बेवजह घर से निकले लोगों पर फूलमालाओं के साथ आरती करके घर में रहने की अपील कर रही है।

कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन का पालन कराने में जुटी किदवई नगर पुलिस ने आज गांधीगिरी करते हुए घर से निकले लोगों को एक साथ खड़ा करके उन सभी की आरती उतारी और फूलमालाओं के साथ उन्हें प्रसाद भी खिलाया।
इस दौरान पुलिस के साथ खड़े कुछ लोगों ने मंत्र उच्चारण भी किया और इसके बाद पुलिस ने उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए घर जाने का आग्रह किया लेकिन इस दौरान पकड़े गए सभी लोग बेहद शर्मिंदा हो गए और पुलिसवालों से क्षमा मांगते हुए दोबारा ऐसी न गलती करने की बात कहते हुए अपने-अपने घर चले गए।

इस अनोखी पहल को लेकर किदवई नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि लोगों को समझाया जा रहा है कि वह लॉकडाउन का पालन करें।घर पर ही रहें,लेकिन कुछ लोग बेवजह सड़कों पर निकल रहे हैं तो इस पहल के तहत उनकी आरती उतारी गई और फूलमाला पहनाकर प्रसाद के रूप में फल वितरित किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख