Daily Horoscope
✕

संरा महासचिव बोले, द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद Corona दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती

Written By वार्ता
Updated: बुधवार, 1 अप्रैल 2020 (15:22 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण को द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती करार देते हुए इसके कारण होने वाली आर्थिक मंदी को लेकर आगाह किया है।
ALSO READ: Corona virus : अमेरिका में मृतकों की संख्या 4 हजार के पार
गुटेरेस ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कोरोना संक्रमण के कारण दुनिया पर पड़ने वाले सामाजिक एवं आर्थिक प्रभावों से संबंधित एक रिपोर्ट को जारी करते हुए यह बात कहते कहा कि कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का विभिन्न सामाजिक वर्गों पर गंभीर असर हो रहा है जिसके कारण लोग मर रहे हैं और उनकी जीविका समाप्त हो रही है।
 
संयुक्त राष्ट्र के गठन के बाद कोविड-19 अब तक की सबसे बड़ी चुनौती है जिसका हम सभी सामना कर रहे हैं। 
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने सभी देशों से मिलकर स्वास्थ्य क्षेत्र में समन्वय के साथ काम कर इस महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने और इसे समाप्त करने की भी अपील की है।
 
गुटेरेस ने औद्योगिक रूप से विकसित देशों से विकासशील देशों की मदद करने का आग्रह किया है। 
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण दुनियाभर में 2 करोड़ 50 लाख नौकरियां जा सकती हैं। इसके अलावा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में भी 40 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।
 
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) के मुताबिक पूरे विश्व में अब तक 8,52,366 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि 41,918 लोगों की मौत हो चुकी है। (वार्ता)
लेखक के बारे में
वार्ता

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख