Hanuman Chalisa
✕

UNO महासचिव की Corona संकट के दौरान महिलाओं पर विशेष ध्यान देने की अपील

Updated: शनिवार, 11 अप्रैल 2020 (10:38 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने दुनियाभर की सरकारों से अपील की कि वे कोविड-19 से निपटने के अपने प्रयासों के केंद्र में महिलाओं एवं लड़कियों को रखें और उन पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने आशंका जताई कि लैंगिक समानता और महिला अधिकारों की रक्षा की दिशा में पिछले कई दशकों में जो थोड़ी-बहुत प्रगति हुई, वह इस महामारी के कारण खतरे में है।
ALSO READ: Corona से जंग, रोज 10 हजार मास्क बनाएगा भारतीय-अमेरिकी व्यवसायी, हर हफ्ते तैयार होंगे 15000 फेस शील्ड
गुतारेस ने कहा कि मैं सरकारों से अपील करता हूं कि वे कोविड-19 उबरने के अपने प्रयासों के केंद्र में महिलाओं और लड़कियों को रखें। इसकी शुरुआत महिलाओं को नेताओं के रूप में सामान प्रतिनिधित्व एवं निर्णय लेने का अधिकार देकर होगी। 
 
उन्होंने कहा कि नकद हस्तांतरण से लेकर ऋण देने समेत अर्थव्यवस्था को बचाने और उसे सुधारने के लिए उठाए जाने वाले कदमों के केंद्र में महिलाओं को रखा जाना चाहिए। यह महामारी ऐसे साल में आई है, जब दुनिया महिलाओं के अधिकारों एवं लैंगिक समानता पर कार्रवाई संबंधी ऐतिहासिक बीजिंग मंच की 25वीं वर्षगांठ मना रही है।
 
कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में करीब 1 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 15 लाख लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं।
 
गुतारेस ने कहा कि अनौपचारिक अर्थव्यवस्था में दुनिया में करीब 60 प्रतिशत महिलाएं कम कमा रही हैं, कम बचत कर पा रही हैं और उन पर गरीब होने का अधिक खतरा है। बाजार गिरने और कारोबारों में नुकसान से लाखों महिलाओं की नौकरियां चली गई हैं।
 
उन्होंने कहा कि इसके अलावा महिलाएं बिना वेतन के घर-परिवार की देखभाल का जो काम करती हैं, वह भी स्कूल बंद होने और बुजुर्गों को देखभाल की अधिक आवश्यकता होने के कारण बढ़ गया है।
 
गुतारेस ने कहा कि लॉकडाउन लागू किए जाने और आवागमन पर प्रतिबंध का अर्थ है कि परिवार के लोगों के हाथों हिंसा का शिकार होने वाली महिलाएं उत्पीड़न करने वालों के साथ घर में ऐसे समय में फंस गई हैं, जब उनकी सहायता करने वाली सेवाएं बाधित हैं और उन तक पहुंच संभव नहीं है।
 
इस बीच वैश्विक महामारी में बढ़ती घरेलू हिंसा से निपटने की गुतारेस की अपील का जवाब देते हुए संयुक्त राष्ट्र के 124 सदस्य देशों एवं पर्यवेक्षकों ने इस बीमारी से निपटने की अपनी योजनाओं में लैंगिक आधार पर हिंसा की रोकथाम पर मुख्य रूप से ध्यान देने की प्रतिबद्धता जताई। (भाषा)

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, आग से देशभर में 22 की मौत, 2 परिवार के 12 लोगों की गई जान

गृहमंत्री अमित शाह ने की CM भूपेंद्र पटेल के साथ हाईलेवल मीटिंग, समीक्षा बैठक में लिए कई अहम फैसले

आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

अगला लेख