manglik dosh calculator
✕

ब्रिटेन में बढ़ता कोरोना से मौत का आंकड़ा, 16 हजार के पार पहुंची संख्‍या

Updated: रविवार, 19 अप्रैल 2020 (23:22 IST)
लंदन। ब्रिटेन के अस्पतालों में कोरोना वायरस संक्रमण से 596 और लोगों की मौत होने के साथ ही देश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16,060 हो गई है। 
 
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक देश के अस्पतालों में कोरोना वायरस संक्रमण से 16,060 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय ने कहा कि 18 अप्रैल, शाम 5 बजे तक अस्पतालों में भर्ती कोरोना वायरस मरीजों में से अभी तक 16,060 लोगों की मौत हुई है।

ईरान में 5,118 लोगों की मौत : ईरान में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में देश में 87 और लोगों की मौत हुई है। सरकार ने अभी तक 5,118 लोगों की वायरस संक्रमण से मरने की पुष्टि की है।
 
यह लगातार छठा दिन है जब ईरान में कोरोना वायरस संक्रमण से 100 से कम लोगों की मौत हुई है, हालांकि शनिवार के मुकाबले रविवार को मरने वालों की संख्या 14 ज्यादा है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानोश जहांपुर ने बताया कि संक्रमण के 1,343 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में अभी तक 82,211 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
 
अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के मरीजों में से 57,023 संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं जबकि 3,456 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
ईरान ने शनिवार को राजधानी तेहरान में कुछ ऐसे व्यवसायों को काम करने की अनुमति दी, जहां संक्रमण फैलने का खतरा कम है, कुछ प्रांतों में पिछले ही सप्ताह ऐसी छूट दी गई थी। 
 
फ्रांस में 24 घंटे में 395 लोगों की मौत : फ्रांस में कोरोना वायरस के संक्रमण से रविवार को गत 24 घंटे में 395 लोगों की मौत के साथ कुल मौतों की संख्या 19,718 तक पहुंच गई है। हालांकि, नए मामलों में लगातार कमी आ रही है।

फ्रांस के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी जेरोम सालोमॉन ने पत्रकारों बताया कि 395 मृतकों में 227 ने अस्पताल में और 168 ने नर्सिंग होम में दम तोड़ा। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख