Hanuman Chalisa
✕

COVID-19 : ब्रिटेन में AstraZeneca Vaccine के इस्तेमाल की मंजूरी

Updated: बुधवार, 30 दिसंबर 2020 (15:37 IST)
लंदन। ब्रिटेन ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से विकसित एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। ब्रिटेन में एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की पहली खेप की आपूर्ति पहले ही हो चुकी है तथा यहां की फैक्ट्रियों में और वैक्सीन बनाए जाएंगे।

ब्रिटेन के मेडिसीन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट रेगुलेटरी अथॉरिटी (एमएचआरए) ने यह मंजूरी दी है। एमएचआरए के इस कदम से कोरोनावायरस (Coronavirus) के रोकथाम में मदद मिलेगी और उन हजारों उम्रदराज लोगों को वैक्सीन की खुराक सुलभ होंगे, जिन्हें इसकी सर्वाधिक जरुरत है।

एमएचआरए का मानना है कि एस्ट्राजेनेका का संग्रहण अन्य वैक्सीन की तुलना में अधिक सुविधाजनक है तथा इसे केवल 2-8 सेल्सियस तापमान में सुरक्षित रखा जा सकता है, जिससे इसके परिवहन में आसानी होगी।

एमएचआरए के मुताबिक ब्रिटेन में एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की पहली खेप की आपूर्ति पहले ही हो चुकी है तथा यहां की फैक्ट्रियों में और वैक्सीन बनाए जाएंगे। इसके अलावा एक करोड़ खुराक के ऑर्डर दिए जा चुके हैं, जिनमें 40 लाख खुराक अगले कुछ दिनों में उपलब्ध हो जाएगी।(वार्ता) 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख