ganesh chaturthi

Corona की हर दिन जांच कराएंगे ट्रंप, चीन पर फिर लगाया virus फैलाने का आरोप

Updated: शुक्रवार, 8 मई 2020 (09:53 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सैन्य सहायक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद गुरुवार को कहा कि वे हर दिन कोविड-19 की जांच कराएंगे। ट्रंप का एक सैन्य सहायक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। राष्ट्रपति ने बताया कि उनका उसके साथ काफी कम संपर्क था।
ALSO READ: ट्रंप बोले, Corona virus हमला पर्ल हार्बर व 9/11 से भी अधिक बुरा
ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि मेरा इस व्यक्ति के साथ बहुत कम निजी संपर्क था। मैं जानता हूं कि वह कौन है। अच्छा व्यक्ति है, लेकिन मेरा उनसे बहुत कम संपर्क था। देश के उपराष्ट्रपति माइक पेंस का उनके साथ बहुत कम संपर्क था, लेकिन माइक और मेरी जांच की गई। हम दोनों की जांच की गई।
ALSO READ: ट्रंप ने किए चीन पर हमले तेज, कहा- चीन के कारण दुनिया के 184 देश नर्क से गुजर रहे
ट्रंप ने सवालों के जवाब में कहा कि उनकी, उपराष्ट्रपति और व्हाइट हाउस के अन्य कर्मियों की कोरोना वायरस के लिए हर दिन जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैंने अभी जांच कराई। मैंने कल और आज जांच कराई थी तथा जांच में संक्रमित नहीं पाया गया। माइक ने अभी जांच कराई और वे संक्रमित नहीं पाए गए।
ALSO READ: ट्रंप ने किया दावा, Corona virus चीन की वुहान प्रयोगशाला से पैदा हुआ
इस बीच ट्रंप ने कहा कि चीन से दुनियाभर में जानलेवा संक्रामक रोग का फैलना या तो चीन की भयंकर गलती थी या फिर वे इसे रोकने में असमर्थ रहे। कोरोना वायरस जहां से यह शुरू हुआ, वहीं इसे रोका जा सकता था। यह करना आसान होता, लेकिन कुछ तो हुआ है। कोई तो बेवकूफ था। उन्होंने इसे नहीं रोका जो कि उन्हें रोकना चाहिए था। यह बहुत गलत है। 
 
कोरोना वायरस से दुनियाभर में 2,64,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 37 लाख लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। अकेले अमेरिका में 76,000 से अधिक लोगों ने जान गंवाई और 12 लाख लोग संक्रमित पाए गए। ट्रंप ने बताया कि यह जानलेवा विषाणु 180 से अधिक देशों में फैल गया। (भाषा)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

इमरान को जेल धीरे-धीरे मार रहे आसिम मुनीर, इमरान के बेटों का सनसनीखेज आरोप

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को देंगे बड़ी सौगात, 7500 से ज्यादा छात्रों को मिलेगी ई-स्कूटी

'मेरी हत्या की साजिश रची गई...' सांसद चंद्रशेखर आजाद के इस बड़े खुलासे से मची खलबली

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर गिरेगी अमेरिका की गाज? 100% टैरिफ से देश में महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल!

अगला लेख